Breaking News
recent

युवक की हत्या का मामला- शव लेने से किया मना, समझाइस के बाद माने

पुलिस ने कुछ युवकों को किया राउंडअप
श्रीगंगानगर. पुरानी आबादी इलाके में वार्ड नंबर तीन में आपसी झगड़े के दौरान रविवार रात को हुई एक युवक की हत्या के मामले में परिजनों ने सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद एक बार तो शव लेने से मना कर दिया। पुलिस अधिकारियों की समझाइस के बाद शव ले गए। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को राउंडअप किया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी दिगपाल सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर चार पुरानी आबादी निवासी आकाश पुत्र निरंजन ने पर्चा बयान से मामला दर्ज कराया है कि वह निक्की उर्फ हनीफ खान व एक अन्य साथ रविवार रात को दाढी बनवाने गए थे। वहां से आते समय करीब सवा नौ बजे देवेन्द्र, सेवक, सोनू, शेखर व सूरज आदि से विवाद हो गया और झगड़ा करने लगे। इसी दौरान सोनू ने पीछे से मृतक के सिर में ईंट से गंभीर चोट मार दी, जिससे उसकी अत्यधिक खून बहने के कारण मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपियों ने आकाश व उसके साथी से भी मारपीट की। पुलिस ने रात को शव राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया था। सोमवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान मोर्चरी के सामने काफी संख्या में लोग जमा हो गए। परिजनों व लोगों ने शव लेने से मना कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाइस की गई। समझाइस के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.