Breaking News
recent

डिजिटल पेमेंट करेंगे तभी मिलेगा गैस सिलेण्डर, सभी ऑयल कम्पनियों को मिले निर्देश

- अभिषेक गुप्ता

कोटा।

आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को घरों में आने वाले गैस सिलेण्डर (Gas Cylinder) के लिए सीधे डिजिटल भुगतान (Digital payments) करना होगा। इसकी कवायद शुरू हो चुकी है। यदि उपभोक्ता ने डिजिटल भुगतान नहीं किया तो उसे गैस सिलेण्डर नहीं मिलेगा। केन्द्र सरकार ने सभी ऑयल कम्पनियों को इस संबंध में निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रदेश में ऑयल कम्पनी ने कोटा व अजमेर जिले को पायलट प्रोजेक्ट के रूप चुना है।

 

कोटा में ढाई लाख उपभोक्ता
कोटा में 2.50 लाख गैस सिलेण्डर उपभोक्ता हैं। कम्पनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि मकसद इन उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान के प्रति जागरूक करना है। इसी तरह अजमेर में दो लाख गैस सिलेण्डर उपभोक्ता हैं।

नकद करते हैं भुगतान
वर्तमान में उपभोक्ताओं के घरों पर सिलेण्डर आने पर कर्मचारी को नकद भुगतान किया जाता है, लेकिन अब कर्मचारियों ने नकद भुगतान से हाथ खींच लिए हैं। अब घर-घर जाकर कहा जा रहा है कि डिजिटल पेमेंट करें। यदि गैस सिलेण्डर का भुगतान नहीं करेंगे तो आगे से सिलेण्डर नहीं दिया जाएगा। इसके बाद अब कई लोगों ने मोबाइल पर डिजिटल भुगतान के लिए एप डाउनलोड कर लिए हैं।

- पिछले दिनों केन्द्र सरकार ने ऑयल कम्पनियों को निर्देश जारी किए हैं कि उपभोक्ताओं से गैस सिलेण्डर का अब ऑनलाइन तरीके से भुगतान लिया जाए। इसके लिए कम्पनियों ने प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कोटा व अजमेर जिले को चुना। इसकी कवायद शुरू कर दी है।
- अरविंद गुप्ता, महासचिव, हाड़ौती एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन

 

वहीं दूसरी ओर... कोटा, जयपुर, बीकानेर और श्रीगंगानगर से जुड़ेगा झालावाड़
कोटा-श्रीगंगानगर-कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन झालावाड़ तक जाएगी। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के विस्तार की स्वीकृति दे दी है। गाड़ी संख्या 22981 कोटा-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट और 22982 श्रीगंगानगर-कोटा सुपरफास्ट का संचालन कोटा से श्रीगंगानगर के बीच किया जा रहा है। कोटा से झालावाड़ के बीच इस ट्रेन का संचालन नए नम्बरों से होगा। झालावाड़ से श्रीगंगानगर के बीच 13 मार्च 2019 से बुधवार, रविवार, गुरुवार को यह ट्रेन चलेगी। श्रीगंगानगर से झालावाड़ के बीच 12 मार्च से मंगलवार, शनिवार और बुधवार को ट्रेन चलेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.