Breaking News
recent

गोवा के नए सीएम प्रमोद सावंत को है गाड़ियों और गोल्ड का शौक, इतनी है उनके पास संपत्ति

नई दिल्ली। सोमवार को पूरे दिन इसी बात को लेकर चर्चा रही कि बीजेपी किसे सीएम पद पर आसीन करेगी। कई नाम छनकर आते रहे। अंत में मुहर लगी प्रमोद सावंत की। प्रमोद सावंत तो मनोहर के शिष्य जैसे रहे। जब प्रमोद सावंत के बारे में जानने की कोशिश की तो कई बातें पता चली जो आपको भी हैरान कर देंगी। गोवा के नए सीएम को गाडिय़ों को बेहद शौक है। साथ सोने के आभूषण भी उन्हें काफी भाते हैं। अगर उनकी कुल संपत्ति के बारे में बात करें तो पौने तीन करोड़ रुपए की संपत्ति है। आइए आपको भी बताते हैं प्रमोद सांवत के बारे में, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

इतनी है कुल संपत्ति
गोवा के नए सीएम प्रमोद सांवत को मनोहर पर्रिकर का काफी करीबी माना जाता था। इसलिए उन्हें इस पद के लिए सबसे योग्य भी माना गया। 2017 में उन्होंने गोवा के चुनावों में संकुएलिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उन्होंने चुनाव में इलेक्शन कमीशन को एफिडेविट दिया था। उसमें उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 2,78,98,739 रुपए बताई थी। उन्होंने उस अपने हाथों में कैश 30,000 रुपए दिखाया था। जबकि अपनी पत्नी सुलक्षणा सावंत के हाथों में 15 रुपए दिखाया था। वहीं गोवा के नए सीएम प्रमोद सावंत और उनकी पत्नी के बैंक खातों में कुल 5,10,403 रुपया था।

मनोहर पर्रिकर नक्शे कदम पर सावंत
गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर से सीख लेकर प्रमोद और उनकी पत्नी दोनों ने एलआईसी पॉलिसी ली हुई है। अगर पहले बात प्रमोद की करें तो उन्होंनेे 10,45,000 रुपए का इंश्योरेंस कराया हुआ है। वहीं उनकी पत्नी सुलक्षणा सावंत ने 15,00,000 रुपए की एलआईसी ली हुई थी। आपको बता दें कि मनोहर पर्रिकर ने एलआईसी की 55 लाख रुपए की पॉलिसी ली हुई थी। वहीं उन्होंने 3 लाख रुपए का पेंशन प्लान लिया हुआ था।

प्रमोद सावंत को है गाडिय़ों का शौक
सीएम प्रमोद सांवत को गाडिय़ों का शौक है। उनके पास एक दो नहीं बल्कि चार गाडिय़ां हैं। उनके पास दो टाटा टिपर ट्रच, एक इनोवा और एक मारुति सुजूकी स्विफ्ट है। वहीं उनकी पत्नी के पास करीब साढ़े सात लाख रुपए की आस्टा है। पति-पत्नी को ज्वेलरी का भी काफी शौक है। प्रमोद सावंत की एफिडेविट के अनुसार 1,80,000 रुपए का गोल्ड है। वहीं उनकी पत्नी के पास 11,00,000 लाख रुपए की ज्वेलरी है।

किसानी से भी करते हैं कमाई
प्रमोद सावंत किसानी से कमाई करते हैं। उनके पास दो एग्रीकल्चर लैंड है। एक का एरिया करीब 50 हजार स्क्वायर फीट और दूसरा 2966 एकड़ की लैंड है। इन दोनों लैंड की कुल कीमत 62,00,000 रुपए है। वहीं 15 लाख रुपए की नॉन एग्रीकल्चर लैंड भी है। प्रमोद सांवत के पास तीन मकान हैं। जिनकी कीमत 85,50,200 रुपए है। जमीनों के यह रेट 2017 के हैं। 2019 में लैंड की कीमतों के बढऩे की संभावना है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.