Breaking News
recent

पाकिस्तान पर हमला करने के बाद खुशी से झूम उठे पूर्व सैनिक, बोले-वायुसेना के हमले के बाद गर्व से चौड़ा हुआ सीना

अलवर. पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत की वायुसेना की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई से पूरा देश खुशी से वीर सैनिकों के जज्बे को सलाम कर रहा है। सबकी यही आवाज है कि अब आतंक का खात्मा करने का सही समय है। जो साहस वायु सेना ने दिखाया है। उसकी हर कदम पर तारीफ है। एक-एक भारतवासी सेना के साथ खड़ा है। आतंक के अड्डों का सफाया करने में भारत ही नहीं पूरे विश्व का भला है। कुछ इसी तरह अपनी बात रखी

फक्र है हमारी सेना पर

फक्र है हमारी भारतीय सेना पर। जो इतने सुरक्षित तरीके के साथ देश के सैनिकों के सम्मान में आगे बढ़ी है। सच में सीना चौड़ा हो गया इस बार की कार्रवाई से। अब माकूल जवाब देने का सही समय आ गया है। अब राजनेताओं को इसे समझने की जरूरत है।
श्रीराम यादव, सेवानिवृत सैनिक

पूरा देश सेना के साथ

जिस तरह का कदम उठाया गया है यह बेहद सराहनीय है। पूरा देश सेना के जवानों के साथ खड़ा हैं। हम पूर्व सैनिक भी देश सेवा में पीछे नहीं है। इस समय जिस तरह केन्द्र की सरकार का रुख रहा है वह भी अच्छा है। जिसके कारण सेना ने अपना काम करना शुरू कर दिया है।
शेरसिंह, पूर्व सेना अधिकारी

बहादुरी पर गर्व

देश के बहादुर सैनिकों को सेल्यूट करता हूं। कश्मीर में जो देश के गद्दार हैं और आतंक को बढ़ावा दे रहे हैं उन पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उग्रवाद की असली जड़ वे ही हैं।
कैप्टन शिवराजसिंह यादव, सैनिक लीग अध्यक्ष, नीमराणा

घुसकर हमला किया

भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर हमला किया है। जिसका लंबे समय से इंतजार था। हमला बहुत जरुरी था। भारत की सरकार को धारा 370 तुरंत प्रभाव से हटानी चाहिए। वहीं पाकिस्तान पर सीधे हमला कर कब्जाया हुआ कश्मीर का हिस्सा भी वापस लेना चाहिए।
हजारीलाल यादव, सेवानिृवत मेजर भारतीय सेना

घुसकर हमला किया

भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर हमला किया है। जिसका लंबे समय से इंतजार था। हमला बहुत जरुरी था। भारत की सरकार को धारा 370 तुरंत प्रभाव से हटानी चाहिए। वहीं पाकिस्तान पर सीधे हमला कर कब्जाया हुआ कश्मीर का हिस्सा भी वापस लेना चाहिए।
हजारीलाल यादव, सेवानिृवत मेजर भारतीय सेना

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.