बोर्ड परीक्षा सात मार्च से, आज प्रश्न पत्रों का वितरण
-12 वीं की परीक्षा सात मार्च से और 10 वीं बोर्ड की परीक्षा 14 मार्च से शुरू
-51 हजार 438 विद्यार्थी होंगे शामिल
-माध्यमिक में 29001 व उच्च माध्यमिक में 23437 विद्यार्थी
पत्रिका लाइव--
श्रीगंगानगर. सेठ जीएल बिहाणी उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड के प्रश्न-पत्रों का वितरण किया गया। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर से सोमवार को प्रश्न-पत्र श्रीगंगानगर पहुंच गए। यहां पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की निगरानी में प्रश्न-पत्रों को एसडी स्कूल में सुरक्षित रखवाया है।
शहरी और ग्रामीण परीक्षा केंद्रोंं पर प्रत्येक रूट में दो गार्ड व दो राजपत्रित अधिकारियों की देखरेख में प्रश्न-पत्र संबंधित पुलिस थानों में पहुंचाए जाएंगे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सैकंडरी व सीनियर सैकंडरी की परीक्षा की तैयारी कर ली गई है। कक्षा 12 वीं की परीक्षा सात मार्च से दो अपे्रल तक और कक्षा दसवीं बोर्ड की परीक्षा 14 मार्च से 27 मार्च तक परीक्षा होगी। वहीं, बोर्ड की परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक नथमल डिडेल ने परीक्षाओं का सफल संचालन के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं।
बोर्ड की परीक्षा, माकूल व्यवस्था की
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय ने बताया कि परीक्षा केंद्र, प्रश्न पत्र वितरण, पुलिस जाब्ता व होम गाड्र्स, परीक्षा केंद्रों की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था की माकूल व्यवस्था की गई है। गैर सरकारी परीक्षा केंद्र वाले विद्यालयों में माइक्रोऑब्जर्वर लगाने, वीडियोग्राफी, उत्तर पुस्तिका संग्रहण, परीक्षार्थी, वीक्षक की नियुक्ति कर्मचायिों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है। दोनों बोर्ड की परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने श्रीगंगानगर जिले में 150 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें इस साल 12 नए परीक्षा केंद्र बनाए हैं और तीन परीक्षा केंद्रों को समाप्त भी किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय हंसराज यादव का कहना है कि उच्च माध्यमिक परीक्षा सात मार्च से शुरू हो रही है और इसमें 23 हजार 437 विद्यार्थी शामिल होंगे जबकि माध्यमिक परीक्षा 14 मार्च से शुरू होगी,इसमें 29 हजार एक विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।
फैक्ट फाइल
-उच्च माध्यमिक परीक्षा प्रांरभ होगी-7 मार्च 2019
-माध्यमिक परीक्षा प्रांरभ होने की तिथि-14 मार्च 2019
-जिले में कुल परीक्षा केंद्र-150
-राजकीय विद्यालयों में परीक्षा केंद-124
-निजी विद्यालयों में परीक्षा केंद्र-26
-उच्च माध्यमिक परीक्षा केंद्रों की संख्या-139
-माध्यमिक परीक्षा केंद्रों की संख्या-11
-इस वर्ष बंद हुए परीक्षा केंद्र की संख्या-03 निजी विद्यालय
-इस वर्ष नए बने परीक्षा केंद्रों की संख्या- 12
-जिले में माध्यमिक विद्यालय के परीक्षार्थी- 29001
-उच्च माध्यमिक विद्यालय के परीक्षार्थी- 23437
---------------
-सेठी जीएल बिहाणी उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीगंगागनर पांच सशस्त्र जाप्ता-प्रश्न पत्र वितरण के लिए निर्धारित रूट
-11 रुटों पर दो-दो कुल 22 पुलिस सुरक्षा कर्मी।
-निर्धारित उडऩदस्तों के साथ नि:शुल्क एक-एक पुलिस कर्मी।
-जिले के 150 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संबंधित थानाधिकारी एक-एक पुलिस सुरक्षा कर्मी उपलब्ध करवाया है।
-जिले के पांच एकल व नोडल परीक्षा प्रांरभ से समाप्ति तक होमगार्ड जब्ता रहेगा।
----------
वर्जन....
बोर्ड की परीक्षा को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं और प्रश्न पत्रों की आपूर्ति हो चुकी है। इनको सुरक्षित रखवा दिया है और मंगलवार को सेठ जीएल बिहाणी उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीगंगानगर में प्रश्न-पत्रों का विरतण किया जाएगा।
-हंसराज यादव, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) मुख्यालय, श्रीगंगानगर।





No comments:
Post a Comment