Breaking News
recent

ऐसे तो फेसबुक पर गलत कंटेंट कैसे रोक पाएंगे: जकरबर्ग

जयपुर.

मार्क जकरबर्ग फेसबुक पर गलत कंटेंट रोकने के लिए नई एन्क्रिप्शन पॉलिसी लाने का दावा कर रहे हैं। जानकारों का कहना है कि इससे प्राइवेसी तो मिल सकती है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। जकरबर्ग का कहना है कि हम उन सभी संभावित खतरों के बारे में कभी नहीं जान पाएंगे जब कंपनी के कर्मचारी ही उन मैसेज को नहीं देख या पढ़ पाएंगे। हमारा सुरक्षा तंत्र खुद संदेशों को नहीं देख सकते हैं।’ इससे बचने के लिए फेसबुक ऑनलाइन सेंसर नहीं चाहता है, क्योंकि इससे पुलिस ऐसे मैसेज या कंटेंट को नहीं देख पाएगी। इसे लेकर फेडरल ट्रेड कमीशन के चीफ टेक्नोलॉजिस्ट अश्कन सोल्टनी भी चिंतित हैं। वह कहते हैं कि अमरीका की लचर १९९६ संचार निर्णय अधिनियम के अनुसार ऐसा हो सकता है। दूसरी तरफ एक्सपर्ट की मानें तो एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग पर फोकस कर फेसबुक ध्यान भटका रहा है। यह सुविधा वाट्सऐप पर पहले से ही है। ब्राजील में हुए चुनाव के दौरान गलत कंटेंट की भरमार थी, लेकिन फेसबुक ने इस तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया और न कर सकता था क्योंकि इसमें संदेश नहीं देखा जा सकता है। कंपनी भी ऐसा ही चाहती है।

नफरत फैलाने वाले कंटेंट से निपटना मुश्किल
कोलंबिया जर्नलिज्म रिव्यू के मैथ्यू इनग्राम का कहना है कि फेसबुक अब प्राइवेट-एन्क्रिप्टेड मैसेज की ओर जा रहा है। लेकिन कुछ समय पहले भारत और म्यांमार में प्राइवेट और एन्क्रिप्टेड मैसेज (वाट्सऐप) से नफरत और हिंसा फैली। फेसबुक के पूर्व कर्मचारी और ‘कैओस मंकी’ के लेखक एंटोनियो गार्सिया का कहना है कि नफरत और नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट से निपटना मुश्किल है। पहले से ही फेसबुक और एप्पल के बीच एन्क्रिप्शन पर लड़ाई हो रही है। कई साल पहले जब एप्पल ने आइफोन के लिए एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड मैसेज शुरू किया था तब कानून विशेषज्ञों ने कहा था कि इससे अपराध को रोकना मुश्किल होगा।

मैसेजिंग अब होगा सुरक्षित
गोपनीयता हनन और डेटा लीक होने के आरोपों के बीच अब फेसबुक सुरक्षित मैसेजिंग सेवा शुरू करेगा। सीईओ मार्क जकरबर्ग ने यूजर्स से वादा किया है कि ये सेवा इनक्रिप्टेड होगी। यूजर्स की बातचीत को फेसबुक भी नहीं पढ़ सकेगा।

भारत में सर्वाधित यूजर
गौरतलब है कि भारत में फेसबुक के 30 करोड़ यूजर्स हैं, जो विश्व में सर्वाधिक हैं। ऐसा दावा किया जाता है। जबकि दूसरे नंबर पर अमरीका है, जिसके करीब 21 करोड़ फेसबुक यूजर हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.