कमलाशंकर श्रीमाली/कानोड़. उदयपुर जिले के कानोड़ कस्बे में होली के पर्व पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिन में करीब 2 बजे नगर पालिका भवन के पीछे प्रजापत कॉलोनी के पास खाली भूखंड में पड़ी काफी मात्रा में लकड़ी में अचानक आग लग गई । आग इतनी तेज हो गई की लपटें पास मकानों तक पहुंचने लगी लोगों ने आवाज लगाई जिस पर पास रास्ते से होकर श्मशान से लौट रहे दागियों ने नगर पालिका में सूचना देकर फायर ब्रिगेड वाहन को मंगाया । सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची व करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । गनीमत रही कि समय पर आग पर काबू पा लिया गया वरना पास पूरी बस्ती आग की चपेट में आ सकती थी । आग की लपटों ने पास के मकानों को इतना गर्म कर दिया कि लोगों को मकान छोड़ने को विवश होना पड़ा फायर फायर ब्रिगेड ने दीवारों पर पानी डालकर ठंडा करने का प्रयास किया । आग लगने की सूचना पर काफी संख्या में नगरवासी एकत्र हो गए वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व लोगों को वहां से हटाया और समय पर आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया । आग लगने के कारण किसी नाबालिग बच्चे की करतूत बताई जा रही है जिसकी नासमझी के कारण भूखण्ड में पड़ी लकड़ी ने आग पकड़ ली आग लगने से भूखंड मालिक अनभिज्ञ रहा ।





No comments:
Post a Comment