Breaking News
recent

सर्किट हाउस में नौ नवजातों ने गटकी दवा

जालोर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को जालोर जिला मुख्यालय पर 9 बालक-बालिकाओं को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर अभियान का आगाज किया। अपने जालोर दौरे के तहत दूसरे दिन रविवार सुबह सर्किट हाऊस में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आगाज किया। इस दौरान पांच वर्ष की आयु के बालक- बालिकाओं के लिए उनकी माताओं को खिलौने व चॉकलेट दी। मुख्यमंत्री के हाथों खुराक पीने वालों में गर्वित ओझा, शान सिलावट, दिक्षिका भारती, कनिष्का, भाविया, आदित्य, हीना, देवांश एवं भगवान शामिल रहे। इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, हीरालाल विश्नोई व समरजीतसिंह, एडीएम छगनलाल गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, सीएमएचओ डॉ. बी.एल. विश्नोई, पीएमओ डॉ. एस.पी. शर्मा, डीपीएम चरणसिंह, डॉ. टीसी चौहान, एलएचवी जोली सेम्युल, एएनएम मधुबाला व्यास सहित अन्य नर्सिंगकर्मी मौजूद रहे।
दवा पिलाने में उत्साह
उधर, रविवार को जिलेभर में बूथ स्तर पर बच्चों को दवा की खुराक पिलाई गई।स्कूली छात्रों व कार्यकर्ताओं ने बच्चों को बूथ तक पहुंचाया।अभिभावकों में भी बूथ तक आने का उत्साह देखा गया। सुपरवाइजर्स ने बूथों पर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। बूथ पर दवा पीने से वंचित बच्चों के लिए अब घर-घर दस्तक दी जाएगी।इसके लिए सोमवार व मंगलवार को विभिन्न दल भ्रमण पर रहेंगे।

एक नजर यहां भी::: https://goo.gl/UATja2::: jalore: तलाश करनी है सियासी जमीन, नाराज हो गए पदाधिकारी

डेढ़ घंटे मासूम परेशान
पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सर्किट हाउस से हुई। अभियान की शुरुआत से पहले चिकित्सा विभाग की ओर से महिलाओं को 5 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ सर्किट हाउस में बुलाया गया। लेकिन तालमेल के अभाव में इन महिलाओं को डेढ़ घंटे तक मुख्यमंत्री द्वारा अभियान की शुरुआत के लिए इंतजार करना पड़ा। इधर, मासूम भी रोने बिलखने लगे।दूसरी तरफ मासूमों की माताएं भी परेशान हुई। यहां करीब पौने नौ बजे एमसीएच से टीम व महिलाएं बच्चों के साथ पहुंच गई थी। उन्हें सर्किट हाउस के लॉन में लगाए गए टेंट में बिठाया गया। लेकिन तालमेल में अभाव में चिकित्सा विभाग के अधिकारी नौ बजे अभियान का शुभारंभ करने का इंतजार करते रहे। लेकिन करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद टेंट में लगे पल्स पोलियो अभियान के पोस्टर को हटाकर सर्किट हाउस के हॉल में ले जाया गया। बच्चों व माताओं को भी अंदर ले जाया गया। लेकिन अंदर जाने के बाद भी माताओं को सीएम के आने का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कुछ मासूम परेशान होने लगे। ऐसे में चिकित्सा विभाग की टीम की ओर से लाई गई गुडिया व चॉकलेट बच्चों को देकर उन्हें खुश करने की कोशिश की गई।

jalore ::: https://goo.gl/VyWoCq::: jalore: तत्काल समस्या समाधान के निर्देश

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.