टिब्बी/हनुमानगढ़
ब्लॉक के अंतर्गत चल रही बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों को पूरक कॉपी नही देने पर अभिभावकों व स्कूल संचालको ने रोष जताते हुए केन्द्रधिक्षको व वीक्षकों पर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर नकल, सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों की बैठक व्यवस्था अलग अलग करने व बच्चो को पूरक कॉपी नही देने सहित अनेक गड़बड़ियां सामने आई हैं। स्वयं सेवी शिक्षण संस्था संघ ने कार्यकारी जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह राहड़ के नेतृत्व में सीबीईओ तेजा सिंह गदराना को इस प्रकार की गड़बड़ियों से अवगत करवाते हुए केन्द्राधीक्षको व वीक्षकों पर कार्रवाई की मांग की है।
गणित के पेपर में विद्यार्थियों को नही मिली पूरक कॉपी
दसवीं बोर्ड परीक्षा के दौरान गांव मिर्जावालीमेर में पूरक कॉपी देने से इंकार कर बाद में कॉपी देने व पीरकामड़िया में परीक्षा केंद्र पर बच्चों को पूरक कॉपी नही मिलने पर अभिभावकों व स्कूल संचालको ने रोष जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार पीरकामड़िया परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी संदीप व युवराज द्वारा उत्तर पुस्तिका भरने पर निर्धारित समय के आधा घण्टे पूर्व पूरक कॉपी की मांग की तो उन्हें वीक्षक द्वारा नहीं देने पर बच्चों के सवाल छूट गए। परीक्षा के समाप्त होने के बाद बच्चे आंखों में आंसू लिए हुए घर पहुंचे तो अभिभावक इन्द्रपाल ने परीक्षा केंद्र पर सम्पर्क कर वीक्षक पर कार्रवाई की मांग की। केन्द्राधीक्षक द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर अभिभावक का गुस्सा शांत हुआ।
वहीं स्कूल संचालकों ने सरकारी विद्यालयों के परीक्षा परिणाम अच्छा रखने के फेर में नकल व निजी विद्यालयों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। मिर्जावालीमेर परीक्षा केंद्र पर दसवीं की परीक्षार्थी अनुपमा ने प्रश्न पत्र हल के लिए उत्तर पुस्तिका भरने के बाद पूरक कॉपी मांगी तो वीक्षक ने देने से इनकार कर दिया। छात्रा ने इसका विरोध करते हुए समय खराब नही करते हुए उसी कॉपी में खाली जगह देखकर सवाल हल किए। लेकिन बाद में उसे पूरक कॉपी दी गई।





No comments:
Post a Comment