Breaking News
recent

महाजन में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी

बीकानेर/महाजन। चोरों में पुलिस का जरा भी भय नजर नहीं रहा है। चोरों ने पुलिस की नाक में दम वहीं आमजन का चेन छीन रखा है। हर दिन शहर हो या गांव चोर घर-दुकान को निशाना बना रहे हैं। मंगलवार रात महाजन कस्बे के मुख्य बाजार स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर चोरों ने धावा बोला। चोर यहां से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी ले गए। वारदात का पता सुबह चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस के अनुसार मंगलवार रात को कस्बे के मुख्य बाजार स्थित रेवंतराम सोनी की दुकान के ताले तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह आसपास के दुकानदारों ने दुकान के ताले टूटे देखकर मालिक को सूचना दी। एसआई आनन्द मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की।

 

 

दो दिन में दूसरी चोरी
चोरों ने लगातार दो दिन चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व गश्त व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। सोमरात रात को नजदीकी गांव घेसूरा में चार-पांच घरों में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, चोर यहां से लाखों का माल ले उड़े। पुलिस घेसूरा चोरी की जांच कर ही रही थी कि मंगलवार को महाजन में ज्वैलर्स की दुकान पर चोर वारदात को अंजाम दे गए। कस्बे के मुख्य बाजार में चोरी की वारदात होने से व्यापारियों व दुकानदारों में भय है। दुकानदारों ने रात्रिकालीन पुलिस गश्त प्रभावी करने की मांग की है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.