Breaking News
recent

नईनाथ धाम की पदयात्रा रवाना

दौसा . श्रीनईनाथ पदयात्रा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को सहजनाथ महादेव मंदिर से नईनाथ धाम की पदयात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। इससे पहले समिति अध्यक्ष नवल सर्राफ ने पूजन कराकर पदयात्रियों को रवाना किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भजनों की धुनों पर नाचते गाते आगे बढ़ रहे थे। कई जगहों पर पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया गया। पदयात्रियों ने नईनाथ धाम पहुंच आरती करके ध्वज चढ़ाया। इस दौरान जयकारों से आस-पास का वातावरण गुंजायमान हो गया।

भक्ति से ही परमात्मा की प्राप्ति संभव
महेश्वराकला. जिला कारागृह मार्ग पर श्रीमद्भागवत पुराण कथा में गोवर्धन पूजा की गई। बन्नाराम शास्त्री ने कथा वर्णन करते हुए कहा कि भक्ति से ही परमात्मा की प्राप्ति संभव है। जो व्यक्ति निर्मल मन से भगवान पर आश्रित हो जाते हैं, उन्हें परमात्मा मिल जाते हंै। दूसरों के सुखों को देख्कर मनुष्य को कभी भी ईष्र्या नहीं करनी चाहिए। ईष्र्या उस दीमक की तरह होती है। जो मनुष्य को अंदर ही अंदर खा जाती है। कथा के दौरान माखन चोरी सहित बाल लीलाओं का वर्णन किया। गोवर्धन पूजा की गई। अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया। आशीष गागदवाड़ी ने बताया कि शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण-रुकमणि विवाह की कथा सुनाई जाएगी।

कलश यात्रा
नांगल राजावतान. उपखण्ड मुख्यालय के महावर मोहल्ले में शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को धूम-धाम से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा विद्युत निगम जीएसएस के शिव मंदिर से रवाना होगी।

बालीनाथ मेला चार को
लालसोट. मंडावरी कस्बे में संत बालीनाथ के समाधि स्थल पर चार मार्च को मेले का आयोजन होगा। बैरवा विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. जे.पी. जलवानियां ने बताया कि आयोजन के तहत 3 मार्च को भजन संध्या का आयोजन होगा और 4 मार्च को कलश व शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन के मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना, महिला व बाल विकास मंत्री ममता भूपेश एवं पूर्व संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल होंगे, इसके अलावा विशिष्ट अतिथि निवाई विधायक प्रशंात बैरवा, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र मीना, बामनवास विधायक इंद्रा बैरवा होंगी। (नि.प्र.)

एक शाम खाटू वाले के नाम कार्यक्रम कल
दौसा. श्रीश्याम मित्र मंडल भेड़ोली की ओर से एक शाम खाटू वाले के नाम भजन अमृत रस गंगा कार्यक्रम का आयोजन दो मार्च शनिवार को रात आठ बजे से भारद्वाज फार्म हाउस, कुण्डल रोड, भेड़ोली पर होगा। कार्यकम मे महाआरती, भव्य दरबार, छप्पन भोग की झांकी, अखण्ड ज्योत, इत्र वर्षा व पुष्पवर्षा मुख्य आकर्षण होगा। धर्मेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में रोशनी शर्मा, संजय राजस्थानी, जमील चक्रधारी, बाबूलाल मिश्रा, जगमोहन अलवर व श्याम म्यूजिकल ग्रुप बांदीकुई द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.