Breaking News
recent

पेयजल पाइप लाइन टूटी, आपूर्ति प्रभावित

-सोमवार देर रात टूटी थी पेयजल पाइप लाइन
-आधे शहर की जलापूर्ति पर पड़ा असर, लोग हुए परेशान

सूरतगढ़.

जलदाय विभाग के मुख्य पम्प हाउस के पास मुख्य पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे आधे शहर की जलापूर्ति प्रभावित हुई। जलदाय विभाग के कर्मियों ने दोपहर करीब बारह बजे तक पेयजल पाइप लाइन को दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति चालू की। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि रात्रि करीब ग्यारह बजे मुख्य पम्प हाउस के आगे मुख्य पेयजल पाइप लाइन टूट गई।

सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। कनिष्ठ अभियंता गौरव कम्बोज के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइन की जगह नई पाइप लाइन डालकर पेयजल आपूर्ति चालू करवाई। अधिकारियों ने बताया कि पेयजल पाइप क्षतिग्रस्त होने की वजह से सुबह की पारी की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। दोपहर में पेयजल आपूर्ति चालू की जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.