Breaking News
recent

वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हुआ ये मशहूर कॉमेडियन, कहा-'मैं मंत्री बनना चाहता हूं'

तेलुगू इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर अली (Ali) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से अली को लेकर खबर आ रही थी की वह अब रजनीति में भी कदम रखने जा रहे हैं। वहीं सोमवार को अली वाईएसआर कांग्रेस (Congress) पार्टी में शामिल हो गए। अली कांग्रेस के अध्यक्ष आई.एस. जगनमोहन रेड्डी (I. S. Jaganmohan Reddy) की मौजदूगी में यहां पार्टी में शामिल हुए।

 

Muhammad Ali Basha

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अली का पूरा नाम मोहम्मद अली बाशा (Muhammad Ali Basha) है। पार्टी में शामिल होने को लेकर अली ने बताया कि वह पार्टी के लिए प्रचार करेंगे और जगनमोहन रेड्डी को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहेंगे। इसके साथ ही अली कहते हैं कि फिलहाल अभी उनकी चुनाव लड़ने की कोई योजना नहीं है लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि उनका सपना मंत्री बनने का है।

 

Muhammad Ali Basha

पत्रकारों से बातचीत में अली ने आगे कहा, 'जगमोहन अपनी बात पर कायम रहते हैं और इसलिए मैं वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।' आंद्र प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक ही समय में 11 अप्रेल को होने निर्धारित हैं। बता दें कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले अली ने मुख्यमंत्री व तेलुगू देशम पार्टी (Telugu Desam Party) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू और जन सेना के नेता पवन कल्याण से मुलाकात की थी लेकिन आखिरकार वह वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हुए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.