Breaking News
recent

सही खानपान से करें बढ़ते वजन पर नियंत्रण

अक्सर लोग अपने खानपान के दौरान ऐसी गड़बडिय़ां कर देते हैं जिससे वे न चाहते हुए भी मोटापे का शिकार हो जाते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

भोजन भूख से थोड़ा कम ही लेना चाहिए। पेट में गैस न बने इसका खयाल रखें। इसके लिए जरूरी है कि आप डिनर जल्दी कर लें और देर रात तक कुछ भी खाने से बचें। इसके अलावा तले-भुने व मसालेदार भोजन से परहेज करें। खाने में सब्जी, सलाद की मात्रा अधिक और चपाती, चावल व आलू की मात्रा कम ही रखें।

सप्ताह में एक दिन उपवास या एक बार भोजन करने के नियम का पालन करें। उपवास के दिन सिर्फ फल व दूध लें। रोग आदि हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। रोजाना 2-3 किमी टहलें।

प्रात : एक गिलास ठंडे पानी में 2 चम्मच शहद घोलकर पीने से भी मोटापा कम होता है। दूध व शुद्ध घी का सेवन करें वर्ना शरीर में कमजोरी, रूखापन और वात विकार हो सकते हैं। इसके अलावा नियमित व्यायाम से सक्रियता बनी रहती है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.