Breaking News
recent

रेलवे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में लगाया धरना, रेल समस्याओं के समाधान की मांग

सूरतगढ़.
हावड़ा से बीकानेर, दादर से बीकानेर और ब्रांद्रा से बीकानेर यात्री गाडिय़ों को सूरतगढ़ तक बढ़ाने की मांग के संबंध में नागरिक संघर्ष समिति(रेल) के बैनर तले सोमवार को रेलवे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में धरना लगाया गया।

नागरिक संघर्ष समिति (रेल) के संयोजक लक्ष्मण शर्मा के नेतृत्व में समिति सदस्य सोमवार को रेलवे स्टेशन में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में धरना लगाकर बैठ गए। समिति संयोजक ने आरोप लगाया कि रेलवे के अधिकारी रेल समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है।

उनका कहना था कि पूर्व में इन समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया जा चुका है। इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। नागरिकों ने करीब दो घंटे तक धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजसिंह शेखावत ने बीकानेर के उच्चाधिकारियों से समिति पदाधिकारियों की फोन पर बात करवाई। रेलवे अधिकारियों ने उन्हें समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद समिति ने धरना समाप्त कर दिया।

इस अवसर पर सचिव मदन ओझा, हरनेक सिंह मान, बिमल सिंह परिहार, महेश मिश्रा, रामप्रताप तिवाड़ी, ओम प्रकाश सोमानी, अशोक शर्मा, अमर सिंह राजपुरोहित, ज्ञान बजाज, राहुल सहारण, मामचंद सैन, विष्णु शर्मा, घनश्याम, ओमप्रकाश, मांगीराम, प्रेम सिंधी, रवि डाबी आदि मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.