Breaking News
recent

धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

मण्डावर. कस्बा स्थित आजाद बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय (साइंस कैम्पस) परिसर में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर 12 वीं कक्षा के छात्रों का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय व्यवस्थापक विजय झालानी ने कहा कि जिस प्रकार आपने पूरी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई की है।

उसी तरह आगे भी अपनी पढ़ाई को निरंतर जारी रखें और परीक्षाओं में अच्छे अंक लाकर अपने माता-पिता, विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि हर वर्ष अपना विद्यालय राज्य सहित जिले में मैरिट देता आया है। जिनमे से सुनील मीना का आईआईटी व चमन शर्मा का पीएमटी में चयन हुआ है।

इस दौरान छात्र-छात्राओं का विद्यालय स्टॉफ व कक्षा 11 के छात्रों द्वारा तिलक एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा एवं निदेशक सरोज गुप्ता ने दीप जला कर की।


कुण्डल . ग्राम पंचायत कालोता के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।


प्रधानाचार्य शिम्भू दयाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सरपंच चैनसुख चेची ने मां सरस्वती के मन्दिर में दीप जलाकर की। बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, धूम्रपान नहीं करने सहित अन्य संदेश दिए। बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकोंं का सम्मान किया गया।

शारीरिक शिक्षक मूलचन्द बैरवा ने बताया कि विद्यालय परिवार की ओर से अजयवीर सिंह राजावत, ऋर्षिराज उपाध्याय, नरेन्द्र कुमार शर्मा और गणपत लाल शर्मा का स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किया गया। व्याख्याता रश्मि मीना, सुनील गुर्जर, कृष्णअवतार शर्मा, रामावतार मीना, नेहा शर्मा, पूनम शर्मा, सविता शर्मा, बाबूसिंह राजपूत, घनश्याम उपाध्याय, घासीराम रैगर, शिव प्रसाद शर्मा, शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।


बसवा . कस्बे स्थित आदर्श माध्यमिक विद्या मंन्दिर में वार्षिकोत्सव मनाया गया। छात्रों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।मुख्य अतिथि व्याख्याता द्वारकाप्रसाद शर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित कई नाटक प्रस्तुत किए।प्रधानाचार्य मुरारीलाल शर्मा, महेन्द्र शर्मा, कैलाश पारीक, भगवानसहाय गुर्जर, गुलाब सैनी, रामनारायण आदि मौजूद थे।

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.