सीकर.
पांच दिन पहले जीजा और ***** के बीच हुई आपसी मारपीट में बुधवार को ***** की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर ***** के साथ मारपीट करने वाले उसके जीजा जगदीश और पिता झाबरमल को पुलिस ने हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। दादिया थाना पुलिस के अनुसार राणा की ढाणी तन कुशलपुरा का जगदीश और धर्मेंद्र आपस में सगे भाई हैं। जिनकी शादी दो सगी बहने ललिता और रेणू के साथ की हुई है। दोनों भाई मस्कत अरब कंट्री में रहकर मजदूरी करते हैं। 21 मार्च को जगदीश विदेश से अपने घर लौट कर आया हुआ था। इस दौरान रेणू और उसकी सास सुंदरी देवी के बीच कहासुनी हो गई तो सुंदरी ने अपने लडक़े जगदीश से रेणू के बारे में शिकायत कर दी। इधर, जगदीश के रेणू को डांटने पर उसने पैट्रोल छिडक़ कर मारने की धमकी दी। इस पर जगदीश ने अपनी पत्नी ललिता से कहा कि वह अपने भाइयों को यहां बुला ले। ताकि वे लोग रेणू को लड़ाई नहीं करने खातिर समझा सके। इधर, रेणू ने विवाद होने के बाद अपने भाइयों को फोन कर घटना के बारे में बता दिया। इस पर रेणू के तीनों भाई रात को अपने दो-तीन दोस्तों के साथ बाइक पर उदयपुरवाटी हरिपुरा से कुशलपुरा आ धमके। घर में घुसते ही इन्होंने जगदीश व उसकी मां सुंदरी तथा पिता झाबरमल के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान रेणू के भाई मंगलचंद के सिर पर धारदार हथियार से चोट लगने पर वह बेहोश हो गया और उसके दोनों भाई व साथी मौके से फरार हो गए। इसके बाद जगदीश के बाकी रिश्तेदारों ने मंगलचंद को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर मंगलचंद को जयपुर रैफर कर दिय गया। यहां उपचार के दौरान उसने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। ऐसे में पुलिस ने मारपीट के मुकदमे को हत्या में तब्दिल कर जगदीश और उसके पिता झाबरमल को गिरफ्तार कर लिया है।
सास भर्ती, ससुर गिरफ्तार
घटना के दिन मारपीट में रेणू की सास सुंदरी और ससुर झाबरमल भी घायल हो गए थे। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए एसके अस्पताल में भर्ती करा रखा था। सुबह अस्पताल से झाबरमल को छुट्टी मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि सुंदरी देवी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जगदीश का छोटा भाई धर्मेंद्र अभी विदेश में है।
एक दिन पहले मुकदमा
23 मार्च को मारपीट के बाद जगदीश ने रेणू के भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। जबकि रेणू के पीहर पक्ष की तरफ से मंगलवार को जगदीश और इसके परिवार के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया। लेकिन, इसके अगले ही दिन बुधवार को मंगलचंद ने दम तोड़ दिया।
दोनों पक्षों की ओर से मारपीट के मुकदमे दर्ज करवाए गए थे। बुधवार को मंगलचंद की मौत हो जाने के बाद मारपीट में शामिल आरोपी जगदीश और झाबरमल को गिरफ्तार किया है। जबकि मंगलचंद का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। -बृजेंद्र सिंह राठौड़, दादिया थानाधिकारी





No comments:
Post a Comment