Breaking News
recent

यहां सप्ताह में एक दिन ही हो रही पेयजलापूर्ति

बुहाना. जलदाय विभाग की दोषपूर्ण कार्यशैली एवं कार्मिकों की अनदेखी के चलते उपखंड मुख्यालय की मेघवाल बस्ती में गर्मी शुरू होते ही पेयजल किल्लत हो गई है। नियमित पानी आपूर्ति की मांग को लेकर शनिवार को महिलाओं ने रास्ते पर खाली मटके रखकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज महिलाओं ने सोमवार तक पेयजल आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर जलदाय विभाग कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। वार्ड संख्या ग्यारह की मेघवाल बस्ती में पिछले चार महीने से सप्ताह में एक बार पानी की आपूर्ति की जा रही है। हालत यह है कि सप्ताह में एक बार पानी छोड़ा जाता है वह कम दबाव के साथ करीब आधा घंटा। बस्ती के अपेक्षाकृत ऊंचाई वाले घरों के नलों में पानी पहुंच ही नहीं पाता है। मेघवाल बस्ती में रहने वाली कमला देवी, संतोष देवी, रोशनी, बबीता, सुनीता देवी, रेणू, सुमन देवी, नीलम, प्रताप सिंह, विक्रम, मुकेश कुमार, बिशम्बर दयाल ने बताया कि पेयजल किल्लत के बारे में जलदाय विभाग के सहायत अभियंता, कनिष्ठ अभियंता एवं उपखंड अधिकारी को लिखित एवं मौखिक शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। नाराज बस्ती वासियों ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही पेयजल किल्लत बन आई है। सोमवार तक नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं की तो बस्ती के महिला-पुरुष सोमवार को जलदाय विभाग कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस बाबत जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जलापूर्ति चेक कराके समस्या का समाधान कराया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.