Breaking News
recent

कांग्रेस के​ लिए है जयपुर शुभ, राहुल यहीं से करेंगे लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज

जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य नेता लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज जयपुर से करना चाह रही है। इसी के चलते राहुल गांधी के राजस्थान में 26 मार्च को प्रस्तावित चुनावी रैली में जयपुर को शामिल किया गया है। सूत्रों के अनुसार पहले इस दौरे में श्रीगंगानगर और बूंदी के ही नाम थे। लेकिन कांग्रेसी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर राहुल गांधी ने इसमें जयपुर को शामिल किया है। राहुल के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट शनिवार को ही दिल्ली से जयपुर पहुंच गए है।

 

जयपुर रोड शो रहा शुभ
कांग्रेस नेताओं का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने प्रचार का आगाज जयपुर में रोड शो से किया था। यह कांग्रेस के लिए शुभ रहा और करीब 20 साल बाद कांग्रेस का जयपुर शहर में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। यही वजह है कि 26 मार्च को शुरुआती दौर में जयपुर को शामिल किया गया है।

 

यहां विधानसभा में रहे कमजोर
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन गंगानगर-हनुमानगढ़ और कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र में कमजोर रहा था। यही वजह है कि यहां कांग्रेस को मजबूती देने के लिए चुनाव के शुरुआती दौर में राहुल का दौरा करवाया जा रहा है। गौरतलब है कि कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभा में से कांग्रेस सिर्फ 3 पर अपने विधायकों को जीत दिला सकी थी। इसी तरह के हाल गंगानगर-हनुमानगढ़ लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा क्षेत्रों के रहे हैं



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.