Breaking News
recent

सेंटर पर पहुंचने के बाद छात्रों को आया मैसेज, असुविधा के लिए हमें खेद है, आपका पेपर रद्द हो गया है

कोटा. डिजिटल इंडिया के दौर में रेलवे के सर्वर ने ऐसा धोखा दिया कि हजारों युवाओं को चिलचिलाती धूप में धक्के खाने पड़े। रेलवे भर्ती बोर्ड ने बुधवार को कोटा के दस सेंटर्स पर आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की थी, लेकिन जब परीक्षार्थी एग्जाम सेंटर पर पहुंचे तो पता चला कि रेलवे का सर्वर ही ठप हो गया। जिसके बाद बोर्ड ने आनन-फानन में परीक्षा र² होने का मैसेज भेजकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। अब छह अप्रेल को दोबारा परीक्षा होगी।

रेलवे बोर्ड ने कांस्टेबल ट्रेड्समेन की भर्ती के लिए आवेदन निकाले थे। जिसकी सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) परीक्षा बुधवार को देश भर में आयोजित होनी थी। कोटा में भी दस परीक्षा केंद्र बनाए गए और हर केंद्र पर औसतन 300 अभ्यार्थियों का आवंटन किया गया। राजस्थान ही नहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के छात्रों का एग्जाम सेंटर भी कोटा में डाल दिया गया। बाहरी राज्यों के छात्र परीक्षा देने के लिए सोमवार से ही कोटा आने शुरू हो गए थे।
मैसेज पर ही र² कर दी परीक्षा

अभ्यार्थी परीक्षा देने के लिए बुधवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर जुटना शुरू हो गए। सुबह ग्यारह बजे से परीक्षा होने थी। परीक्षा केंद्र प्रभारियों ने तय समय पर उन्हें एग्जाम सेंटर में दाखिल भी कर लिया, लेकिन 11 बजे तक भी सिस्टम शुरू नहीं हुआ तो बोर्ड को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद 11 बजकर 06 मिनट पर अभ्यार्थियों के मोबाइल पर बोर्ड ने परीक्षा र² करने का मैसेज भेज दिया।
सर्वर हुआ ठप

देश के सबसे बड़ा डिजिटल नेटवर्क रेलवे के पास है, लेकिन डिजिटल इंडिया के इस दौर में एन मौके पर यह भी धोखा दे गया। रतलाम से परीक्षा देने कोटा आए अंकुर मीणा ने बताया कि जब छात्रों ने परीक्षा र² होने की वजह पूछी तो रेलवे प्रशासन ने उन्हें सर्वर कनेक्टिविटि में परेशानी आने की जानकारी दी। रेलवे प्रशासन ने अभ्यार्थियों को जानकारी दी कि इस परीक्षा को दोबारा कराने के लिए 6 अप्रैल को फिर से प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। जिन अभ्यार्थियों को नए एडमिट कार्ड प्राप्त होंगे सिर्फ वही इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

भविष्य से खिलवाड़

बाहरी प्रदेशों के छात्र तो परीक्षा र² होने के बाद समझाने बुझाने से वापस लौटने लगे, लेकिन सीकर, झुंझनू और अलवर समेत प्रदेश के कई हिस्सों से आए आवेदकों ने परीक्षा केंद्रों पर जमकर हंगामा मचाया। छात्रों का कहना था कि यदि रेलवे का सर्वर ठप हो सकता है तो फिर उसे इतना बड़ा एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड नहीं कराना चाहिए था। इतना ही नहीं नए प्रवेश पत्र वाले छात्रों को ही परीक्षा दिए जाने के निर्देश से भी अभ्यार्थियों में खासा रोष है। अभ्यार्थियों का कहना है कि यदि कोई आवेदक रेलवे को परीक्षा के लिए पात्र नहीं लग रहा था तो उसका आवदेन पहले ही र² कर देना चाहिए था। अपनी लापरवाही छिपाने के लिए पूरी परीक्षा र² करने की क्या जरूरत थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.