Breaking News
recent

राहुल गांधी का बयान, भगोड़े नीरव मोदी और पीएम नरेंद्र मोदी में विलक्षण समानता

नई दिल्ली। पीएनबी का 13,500 करोड़ रुपए लेकर भागा नीरव मोदी इन दिनों लंदन में रह रहा है। ब्रिटिश अखबार ने शनिवार को नीरव का एक इंटरव्यू जारी किया है, जिसके बाद कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भगोड़े नीरव मोदी को लेकर एक ट्वीट किया। जिसमें राहुल ने नीरव मोदी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में 'विलक्षण समानता' बताते हुए कहा कि दोनों को कानून का सामना करना पड़ेगा।

दोनों समझते हैं कि वे कानून से ऊपर हैं: राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा है कि भगोड़े नीरव मोदी के लंदन का वीडियो दिखाता है कि उसमें और उसके भाई प्रधानमंत्री मोदी में विलक्षण समानता है। दोनों ने भारत को लूटा है और दोनों मोदी कहे जाते हैं। दोनों किसी भी सवाल का जवाब देने से इंकार करते हैं। दोनों समझते हैं कि वे कानून से ऊपर हैं। दोनों को कानून का सामना करना पड़ेगा।

राजनाथ सिंह का बड़ा खुलासा- 5 साल में हमने किए तीन एयर स्ट्राइक

लंदन में बदले भेष बदलकर रहा है नीरव मोदी

बता दें कि बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित भगोड़ा हीरा व्यापारी नीरव मोदी लंदन में नजर आया है। मीडिया में आए एक वीडियो में नीरव मोदी लंदन की सड़कों पर चहलकदमी करते नजर आ रहा है। वह मूंछों और लंबे बालों के साथ अलग लुक में नजर आया। भारतीय खुफिया एजेंसियां पहले ही उसके इस नए भेष के बारे में जानकारी दे चुकी हैं। वीडियो में नीरव हर सवाल से बचता और 'नो कमेंट' कहता नजर आ रहा है। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि नीरव मोदी शहर के वेस्ट एंड इलाके में रह रहा है और यहां तक कि उसने हीरे का नया कारोबार भी शुरू कर लिया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.