सरदारशहर. शहीद भगतसिंह नवयुवक मंडल सावर की ओर से शनिवार रात एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहादत दिवस पर शहीदों को याद किया गया। मुख्य अतिथि धर्मवीर जाखड़ ने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम लोगों को हमेशा महान क्रांतिकारी से सीख लेने की जरूरत है और उनके रास्ते पर चलकर देश को अपना योगदान ईमानदारी पूर्वक देना है। कवि विनोद स्वामी ने रचनाएं प्रस्तुत की। मुस्कान संस्थान चूरू के सुमित गुर्जर, दिनेश सैनी, श्रीनाथ संस्था के सुनील मीणा, मनीष सोलंकी, जितेन्द्र शर्मा ने शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। नवयुवक मण्डल के मनोज कुमार, रामकुमार कस्वां, सांवरमल मेघवाल, सुभाष बुडानिया, सुभाष नाई, देवीलाल भांभू, रामस्वरूप सिहाग, नरेन्द्रसिंह, राजू सिहाग, ओम प्रकाश स्वामी ने अतिथियों का स्वागत किया।
सुजानगढ़. शहीद भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस के मौके पर शनिवार शाम कानूता गांव में भगतसिंह यूथ क्लब की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर संयोजक रामचंद्र गोदारा ने शहीदों के बारे में बताते हुए कहा कि आज अशिक्षा, बेरोजगारी, जातिवाद को दूर करने के लिए प्रत्येक जन को भगतसिंह बनने की आवश्यकता है। महासचिव चेनाराम मेघवाल ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर रजत शर्मा, नरेंद्रसिंह, सलीम शेख, आबिद, नरसी, जेठाराम, अक्षय ओझा, सद्दाम, भरत, ललित, रवि व्यास, राकेश कड़ेला, राजदीप राठौड़ आदि युवाओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
शहीद दिवस मनाया
राजलदेसर. बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शनिवार रात दल के प्रखंड संयोजक हेमंत शर्मा के नेतृत्व में सुभाष चौक पर शहीद दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने सुभाष बाबू, शहीद भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। भगतसिंह गु्रप के सांवरमल ढाका, श्रवण गौड़, कामधेनू सेना के प्रदीप पांडे, गोपाल मारू, करणी सेना जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह आबड़सर, दिलीप, निरंजन, अरविंद, श्यामसुंदर सोनी, रामदेव शर्मा आदि ने भारत माता की जय, हमारे शहीद अमर रहे, वंदे मातरम् आदि नारे लगाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।





No comments:
Post a Comment