Breaking News
recent

शिवालयों में पूूजे महादेव, गूंजे बोल बम के जयकारे

हिण्डौनसिटी. आदिदेव महादेव का पर्व महाशिवरात्रि सोमवार को आस्था के साथ मनाया गया। लोगों ने शिवालयों में पहुंच महादेव के स्वरूप शिवलिंग की पूजा की। दिन भर चले पंचामृत और जलाभिषेक से शिवमंदिरा बोल बम व हर-हर महादेव के जयकारों और झालर-घंटों की टंकारों से गूजते रहे। शिव साधकों ने भोलेनाथ के को भांग अर्पित की। वहीं महिलाओंं ने घर में निर्मित हलवा आदि शाकाहार पकवानों का भोग लगाया।


सुबह से ही मंदिरों में शिव आराधना का दौर शुरू हो गया। राहुकाल वेला निकलने के बाद शिवालयों में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग व शिव परिवार की प्रतिमाओं का दूध दही आदि से स्नान कराया। साथ ही शिवलिंग का भांग से लेप कर बील्व पत्र, आक, धूतरा से शृंगार किया। वही पार्वती, गणेश आदि की प्रतिमाओं को रोली मोली से पूजा गया। सराफा बाजार स्थिति चौमुखा महादेव मंदिर में महिला-पुरुषों ने शिवजी की पूजा की। दूध-दही से शिवलिंग को नहलाकर चंंदनादि से सजाया गया। मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग की पूजा भी की गई। मोहननगर के शिवालय में सुबह से दोपहर बाद तक जलाभिषेक करने वालों की भीड़ रही। शहर मेें गोमतेश्वर महादेव मंदिर, टीका कुण्ड महादेव मंदिर, नई मण्डी शिवालय पीरिया की काठी के नर्वदेश्वर महादेव मंदिर, शीतेलश्वर महादेव मंदिर पर पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महाशिवरात्रि पर लोगों ने व्रत रखा। दोपहर में पूजा के बाद लोगों ने शाकाहार से व्रत का पारणा खोला।


बैण्ड बाजे के साथ निकली कलश यात्रा- वर्ष भर में हुए मांगलिक कार्य और मनौती पूर्ण होने पर महिलाओं ने महादेव पर कलश चढ़ाए। महिलाएं समूहों में बैण्ड बाजे के साथ सिर पर मिट्टी व पीतल-तांबे के कलश रख शिवालय पहुंची। मंदिरों में महिलाओं ने पूजा के बाद शिव-पार्वती की कहानी भी सुनी।


शिवजी ब्याहवला का हुआ गायन-
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर रविवार रात शहर के कई शिवालयों में शिवजी के ब्याहवला (शिव विवाह की कहानी) का गायन हुुआ। नाथ समाज के गायकों ने परम्परागत वाद्ययंत्र सारंगी व हरमोनियम पर गायन किया। पंडितों के अनुसार महाशिवरात्रि को शिव-पार्वती का विवाह हुआ था। मंदिर में शिव साधकों ने रात भर जागरण कर शिवजी की चतुष्प्रहरी पूजा की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.