Breaking News
recent

अपनी छाती पर चल रहे इस शराब ठेके को छूने में सिंचाई विभाग को लगे ढाई बरस

कोटा.

रावतभाटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सिंचाई विभाग ने पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए आरपीएस कॉलोनी में चंबल नदी किनारे संचालित एक अंग्रेजी शराब की दुकान को सीज करने की कार्रवाई की। सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता पूरणचन्द मेघवाल ने बताया कि विभाग की जमीन पर कई वर्ष से अतिक्रमण कर शराब की दुकान संचालित की जा रही थी। इसकी जानकारी चित्तौडगढ़़ आबकारी विभाग को भी दी गई थी। आबकारी विभाग ने सिंचाई विभाग को स्वतंत्र कार्रवाई करने के लिए कहा था। विभाग की ओर से वर्ष 2017 से शराब की दुकान को हटवाने के लिए संचालक को कई बार नोटिस दिए गए। लेकिन उसने दुकान नहीं हटाई। इस पर पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को दुकान को सीज करने की कार्रवाई की गई।

ये रहे मौजूद
कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तृप्ति विजयवर्गीय के निर्देशन में करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सिंचाई विभाग व पुलिस की ओर से दुकान में रखी शराब की बोतलों की गिनती करवाने के बाद पंचनामा बनवाया गया। दुकान सीज करने के बाद स्टॉक जब्त कर पुलिस थाने के मालखाने में पहुंचाया गया।

इधर, शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, हटाने के लिए सौंपा ज्ञापन
उघर, महिला दिवस पर शुक्रवार को सातलखेड़ी श्रमिक बस्ती महिलाएं शराब ठेके का स्थान परिर्वतन करने की मांग को लेकर रामगंजमंडी आई। करीब एक किलोमीटर का लंबा सफर पैदल तय कर उन्होंनें उप जिला कलक्टर कार्यालय पर नारेबाजी की, ज्ञापन सौपा। महिलाओं ने बताया कि सातलखेड़ी श्रमिक बस्ती है जिसमें दैनिक मजदूरी करने वाले परिवार रहते हैं। बस्ती में शराब ठेके के पास राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय व हनुमान मंदिर है। ग्रामवासियों के विरोध के बावजूद पंचायत ने अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी किया। महिलाओं का कहना है कि शराब ठेके पर शराब पीने वालों की भीड़ लगी रहती है। महिलाओं व स्कूल की बालिकाओं का निकलना भी इसी मार्ग से है। जाहिर है, उन्हें दिक्कत होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि शराब ठेका नहीं हटाने की स्थिति में उग्र आंदोलन किया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.