Breaking News
recent

दिव्यांग सुमन ने अपनी कमी को बनाया ताकत तो लोग देखते रह गए

श्याम शर्मा
रायपुर मारवाड़। कहते है शारीरिक कमी कभी सफलता में बांधा नहीं बनती बस जरूरत है आत्म विश्वास की। इस बात को साकार किया करती है दस साल की सुमन। जो पैरों से चलने में सक्षम तो नहीं है, लेकिन हाथों के दम पर जब थिरकती है तो हर कोई दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर हो जाता है। सुमन आने वाले दिनों में राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में भी दमखम दिखाने की तेयारी कर रही है। पहाड़ी क्षेत्र के रामपुर सुमेल गांव की सुमन बानो के पिता दिहाड़ी मजदूरी करते है। पांच भाइयों की इकलौती बहन सुमन दिव्यांग है। इसके बावजूद परिजनों के हौसला बढ़ाने और आत्मबल के बूते सुमन ने अपनी अलग पहचान बनाई है। जबकि वह अभी कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की कक्षा छह की ही छात्रा है।
मैडम मुझे बस एक मौका दे दो...
पिछले माह जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय पर युवा महोत्सव का आयोजन हुआ था। इस महोत्सव की तैयारियों को देखकर सुमन ने संस्थाप्रधान उषा व्यास के पास जाकर नृत्य करने की इच्छा जताई। संस्था प्रधान ने उसे गायने में भाग लेने को कहा, लेकिन सुमन जिद पर अड़ गई। उसका हौसला देखकर पूरे स्टॉफ ने मारवाड़ी गीत बजाकर सुमन को नृत्य करने को कहा। इसके बाद तो सुमन की प्रतिभा का पूरा स्टॉफ कायल हो गया। स्टॉफ सदस्यों की आंखों में आंसू आ गए ओर उन्होंने सुमन को प्रोत्साहित कर प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी शुरू करवाई।
कोई हरा नहीं सका
सुमन ने ब्लॉक के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यही नहीं जोधपुर में हुई सम्भाग स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। अब वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रही है।
किशोरी मेले में किया सम्मान
बर केजीबी में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सुमन ने मारवाड़ी गाने पर डांस किया। जिसे देख अथितियों के साथ वहां मौजूद हर व्यक्ति दंग रह गया। एसीबीइओ हरिराम सैनी, नोडल प्रभारी मोहनलाल गुर्जर, बर सरपंच गजेंद्र कंवर इन्दा ने सुमन का सम्मान किया। इस मेले में केजीबी की 106 छात्राओ के साथ ब्लॉक के विविध स्कूलों की 300 छात्राओं ने हिस्सा लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.