Breaking News
recent

सीकर में नासिक की तर्ज पर लगी बोली

 

सीकर. जयपुर रोड स्थित कृषि उपज मंडी में दस दिन बाद शनिवार को प्याज का कारोबार कुछ हद तक पटरी पर लौटा। प्याज की बोली नासिक की तर्ज पर मंडी के प्रतिनिधि की मौजूदगी में सुबह नौ से 12 बजे तक बोली लगाई गई। प्याज के थोक भाव भी सवा तीन से सवा चार रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए। मंडी में प्याज के पांच हजार कट्टटे पहुंचे । मंडी में कारोबार होने की सूचना नहीं होने से 30 पिकअप और ट्रेक्टरों में प्याज लेकर किसान पहुंचे थे । व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मांग बढ़ जाएगी । साथ ही नासिक के प्याज में दो रुपए प्रतिकिलाेेे की तेजी आने से आने वाले दिनों में शेखावाटी के मीठे प्याज की मांग बढ़ जाएगी । जिससे भावों में तेजी आएगी । इस दौरान सागर चौधरी, जगदीश बुरड़क, हरिकिशन, प्रहलाद कुल्हरी, नागरमल सहित कई आढतिए मौजूद रहे।

किसानों को मिलेगा फायदा

आढतिए नेमीचंद दूजोद ने बताया कि पिछले कई दिन से आढतियों की विभिन्न मांगों को हड़ताल पर चल रहे थे। इस कारण मंडी में प्याज का कारोबार ठप था। अब मंडी प्रतिनिधि की मौजूदगी में बोली शुरू होने से आढतियों के बीच प्रतिस्पर्धा रहेगी। जिससे किसानों को अच्छे भाव मिलेंगे। इसके अलावा मंडी के आढतिए भी अपने क्षेत्र के किसानों को प्याज लेकर मंडी पहुंचने के लिए फोन करते नजर आए।

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.