उदयपुर। होली पर एक महिला ने एक साल की मासूम की हत्या के बाद खुद फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। मामला जिले के मांडवा थाना क्षेत्र सामोली गांव का है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शव को फंदे से नीचे उतार कर मोर्चरी में रखवाया है।
जानकारी के अनुसार, सामोली गांव में मृतका होमली (20) के पति राजिया गोरना की 4 दिन पहले टीबी से मौत हो गई। इसके बाद से ही होमली तनाव में आ गई। पति की मौत के एक दिन बाद ही महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया था। हालांकि उसे बचा लिया गया था।
इसके बाद बुधवार को महिला ने पहले अपने एक साल के मासूम की हत्या की और इसके बाद खुद फंसे पर लटक कर खुशकुशी कर ली। मां बेटी दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। मांडवा थाना पुलिस ने शवों को कोटडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाते हुए पीहर पक्ष को सूचना भिजवाई है।





No comments:
Post a Comment