Breaking News
recent

बिल्डिंग बायलॉज: सीएम से मिले देवासी, आज सीएस लेंगे बैठक

सिरोही. माउंट आबू में बिल्डिंग बायलॉज मामले को लेकर शनिवार को पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। देवासी ने सीएम को बिल्डिंग बायलॉज की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए पत्र सौंपा। इसके बाद सीएम ने प्रमुख सचिव कुलदीप रांका से इस चर्चा की। रांका ने सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। अब इस मामले को लेकर मुख्य सचिव सभागार शासन सचिवालय जयपुर में मंगलवार को शाम ५ बजे मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक होगी। देवासी ने बताया कि पिछली भाजपा सरकार में बिल्डिंग बायलॉज को लेकर पत्रावली को सीधे नगरपालिका को भेजना चाहिए था लेकिन उन्होंने वन विभाग को भेज दिया। वहीं भाजपा के जन प्रतिनिधियों में कोई रुचि नहीं ली। ऐसे में बिल्डिंग बायलॉज का मामला अटक गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार बनने के तुरंत बाद स्थानीय लोग मुख्यमंत्री से मिले। इसके बाद सीएम के निर्देश पर सचिवालय में बैठक हुई। अब मुख्य सचिव ने बैठक बुलाई है। जिससे जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
बैठक में ये रहेंगे मौजूद
बिल्डिंग बायलॉज को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रमुख शासन सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग, प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास विभाग, शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग, शासन सचिव पर्यावरण विभाग, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक, मुख्य नगर नियोजक व उपखंड अधिकारी माउंट आबू को बुलाया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.