Breaking News
recent

सोने की चूडिय़ां लेकर फरार, खाली डिब्बा दे गए शातिर

बीकानेर. सोने की चूडियां को चमकाने के बहाने दो युवकों ने एक महिला को ठगी का शिकार बना लिया। आरोपी युवक सोने की चूडिय़ों की जगह खाली डिब्बा पकड़ा कर चले गए। पीडि़ता को जब ठगी का पता चला तो उनकी तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। घटना आठ मार्च रथखाना कॉलोनी की है।

 


सीओ सदर भोजराज सिंह के अनुसार रथखाना कॉलोनी निवासी भावना पत्नी प्रदीप कुमार सिंधी ने बताया कि आठ मार्च को वह अपने दो बच्चों के साथ घर पर थी। दोपहर करीब एक बजे दो युवक आए, जिन्होंने स्वयं को एक कंपनी का एजेंट बताया। उन्होंने कहा कि वे पीतल, तांबा, सोना-चांदी के जेवरात को चमकाने का सामान बेचते हैं।

 

सामान खरीदने से मना करने पर उन्होंने कहा कि सामान खरीदो या न खरीदो एक बार प्रयोग करके देख लो। आरोपियों ने हाथों में पहनी सोने की चूडिय़ों को चमकाने के लिए मांगा। इस पर आरोपियों को चार चूडिय़ां व चेन लॉकेट उतार कर दिए। आरोपियों ने चूडिय़ों और लॉकेट को अपने थैले में से एक डिब्बा निकाला और उसमें रख दिया।

 

डिब्बे में पाउडर था उसमें एक तरह का तरफ पदार्थ और डाला, जिससे डिब्बा गर्म हो गया। आरोपियों ने वह डिब्बा देते हुए कहा कि १५ मिनट बाद खोलना जेवरात चमक जाएंगे।

 


सक्रिय है ठग गिरोह
शहर में तकरीबन दो महिने से ठग गिरोह सक्रिय है जो किसी न किसी बहाने घर में घुसकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। करीब महीनेभर पहले इन्द्रा कॉलोनी में दो युवक आलमारी का ताला ठीक करने के बहाने घर में घुसे। युवक आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी ले गए।

 

इसी तरह का एक अन्य मामला शहर के अंदरुनी क्षेत्र दफ्तरी चौक में भी सामने आया था जहां तिजौरी का ताला ठीक करने के बहाने जेवरात ले गए, जिनका आज तक पता नहीं चला है। वहीं पुलिस ने इस तरह के लोगों की सूचना तुरंत देने को कहा है।

 

 

शक होने पर खोलकर देखा डिब्बा
पीडि़त महिला को दोनों युवकों पर शक हुआ। उनके घर से बाहर निकलते हुए डिब्बा खोलकर देखा तो उसमें से सोने की चूडिय़ां व लॉकेट नहीं था। उसने दौड़कर गली में उनको देखा लेकिन वे दिखाई नहीं दिए। पीडि़ता ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ सदर पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.