Breaking News
recent

अनदेखी का ऐसा असर, पत्थर से भरा ओवरलोड डम्पर पलटा


उम्मेदपुर. कस्बे के नेशनल हाइवे 325 पर मालपुरा के निकट पत्थर से लदा डम्पर अनियन्त्रित होकर पलट गया। घटनाक्रम में डम्पर चालक को मामूली चोटें आई है। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड वाहन यहां से गुजरते हैं और कई स्थानों पर सड़क के किनारों को अभी तक व्यवस्थिति नहीं किया गया है। उम्मेदपुर में यह हादसा सड़क मार्ग के बीच में डिवाइडर के लिए छोड़े गए हिस्से पर हुआ है।जो धरातल से गहरा है और यहां डंपर ओवरलोड से अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत नहीं इस वाहन की चपेट में कोई नहीं आया।
बजरी और पत्थर से भरे निकलते हैं वाहन
जानकारी के अनुसार इस पूरे क्षेत्रसे दिनभर ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। इसमें मुख्य रूप से ट्रेलर, डंपर और ट्रेक्टर प्रमुख है। इन वाहनों में मुख्य रूप से पत्थर और बजरी का परिवहन होता है। वहीं ये वाहन रफ्तार से मुख्य मार्गों से गुजरते हैं, जिससे हरपल हादसे की आशंका भी सताती रही है। लेकिन इन वाहनों पर किसी तरह की निगरानी और कार्रवाई के अभाव में ये हालात बन रहे हैं।
खनन विभाग भी मौन
यह मामला हालांकि ओवरलोडिंग से जुड़ा है, लेकिन इस क्षेत्रसे ये ओवरलोड वाहन गुजरने का एक प्रमुख कारण खनिज विभाग की उदासीनता है। जवाई नदी क्षेत्र से बजरी का अवैध खनन के बाद परिवहन और पत्थरों के अवैध परिवहन के मामले में ग्रामीणों की ओर से शिकायत के बाद भी विभाग मौन है। जो अप्रत्यक्ष रूप से अवैध खनन को तो बढ़ावा दे ही रहा है।वहीं इन हालातों में अधिक कमाई के चक्कर में ओवरलोड वाहन भी गुजरते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.