Breaking News
recent

महिला ने सामान्य अस्पताल में व्यक्ति की चप्पलों से कर दी धुनाई, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

अलवर शहर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में गुरुवार को पुराने पैसे लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। झगड़ा बढऩे पर महिला ने चप्पल से एक व्यक्ति की धुनाई बना दी। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को थाने ले आई।

जानकारी के अनुसार कडूकी गांव निवासी रतन सिंह और रामबख्श के बीच पुराना कोई रुपयों का लेनदेन का मामला है। रामबख्श रिक्शा चलाता है। रामबख्श गुरुवार को अलवर सामान्य अस्पताल के बाहर खड़ा हुआ था। रतन सिंह ने अपनी मां को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया था। इसकी सूचना रामबख्श को लगी तो वह रतन सिंह जाटव से पैसे मांगने पहुंच गया। लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और हाथापाई की नौबत आ गई। इसी दौरान रतनसिंह की पत्नी बबीता वहां आ गई।

बबीता ने अपनी चप्पल उतारी और रिक्शा चालक रामबख्श की धुनाई बना दी। रामबख्श की धुनाई बनते देख लोग एकत्रित हो गए और बीच बचाव कराया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा शांत कराते हुए रामबख्श को कोतवाली थाने ले गई। झगड़े में रामबख्श के मुंह पर चोट आई है। उधर, कोतवाली कार्यवाहक थानाप्रभारी बनवारीलाल ने बताया कि इस सम्बन्ध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है तथा ना ही कोई गिरफ्तारी की गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.