बीकानेर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर लोकसभा प्रत्याशियों के चयन को लेकर कांग्रेस के समन्वयकों ने शुक्रवार को दावेदारों की नब्ज टटोली। कांग्रेस के लोकसभा समन्वयक पवन पाराशर ने जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, उम्मीदवारों तथा जनप्रतिनिधियों से जिताऊ उम्मीदवारों की ग्राउण्ड रिपोर्ट ली। उन्होंने साक्षात्कार के लिए पहुंचे उम्मीदवारों से एक-एक कर बंद कमरे में व्यक्तिगत जानकारी भी जुटाई। समन्वयकों ने साक्षात्कार के बाद देहात जिलाध्यक्ष महेन्द्र गहलोत से संबंधित व्यक्ति के बारे में फीडबैक लिया।
पाराशर ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन ऑफ रिजर्व कॉन्सीटेंसी (एलडीमआरसी) के तहत कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय नेता के. राजू तथा नितिन राव के नेतृत्व मेें 72 रिजर्व लोकसभा सीटों के लिए एक टीम बनाई गई है। इस टीम में उन्हें और निलेश मोहम्मद को शामिल कर पश्चिम राजस्थान की चार लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है।
टिकट का होगा निर्धारण
बीकानेर लोकसभा सीट रिजर्व होने और लम्बे समय से कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत नहीं मिलने के कारण दो दिन से देहात कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं व उम्मीदवारों के साथ आमजन से ग्राउण्ड रिपोर्ट ली गई है। इसकी फाइनल रिपोर्ट आलाकमान के समक्ष पेश की जाएगी। उसी आधार पर टिकट का निर्धारण किया जाएगा।
यह रहे उपस्थित
जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि बैठक में पूर्व सांसद जमना बारूपाल, उपाध्यक्ष अम्बाराम इणखिया, प्रहलादराम गोदारा, दलपतसिंह राठौड़, गणेशाराम दावां, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़, पार्षद हजारी देवड़ा, सहीराम सींगड, प्रदेश महासचिव डॉ. मिर्जा हैदर बेग, भंवरलाल रिंटोड, गजानन्द शर्मा, ओमप्रकाश जाखड़, ए ब्लॉक अध्यक्ष मगन पाणेचा आदि उपस्थित थे।





No comments:
Post a Comment