Breaking News
recent

जब कोई नहीं था तो महिला ने बच्चे को गोद लिया, सालों तक पालन-पोषण किया, उसी ने बड़े होकर चाकू से कर दिया हमला

मां-बेटे का रिश्ता सबसे पवित्र होता है, लेकिन एक बेटे ने अपनी मां के ऊपर ही चाकू से हमला कर दिया। जब बचपन में उसका कोई नहीं था तब महिला ने उसे गोद लिया था। इतने साल परवरिश करने के बाद भी उसने अपनी मां पर चाकु से हमला कर दिया। अलवर जिले के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के गणेश गुवाड़ी में मंगलवार रात्रि को मां पर चाकू से हमला करने का मामला बेटी ने दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को घायल अवस्था में जयपुर रैफर किया है। पुलिस ने बताया कि ज्योति पुत्री संजय ने रिपोर्ट दी है कि उसका गोद लिया भाई चौमा रामगढ़ निवासी राजू मंगलवार को घर आया। रात को करीब डेढ़ बजे उसकी मां पूनम कमरे के बाहर टायलेट करने आई तो गोद लिया भाई ने मां पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। उधर, घायल महिला को अलवर से जयपुर रैफर कर दिया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.