Breaking News
recent

अरजी सुनो बजरंग बली...

भाण्डारेज. कस्बे के मस्ताले वाले हनुमान मंदिर में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर सेवा समिति तत्वावधान में में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कई कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई।

इसमें तनु शर्मा जयपुर ने अरजी सुनो बजरंग बली के गीत पर श्रोत जमकर नाचे। इसी प्रकार सुमन हरियाणा, उत्तम बृजवासी मथुरा, वकील निराला अलवर सहित अन्य कलाकारों के द्वारा दी गई प्रस्तुति पर श्रोताओं ने जमकर नाचते हुए रंग गुलाल उड़ाई। आयोजक समिति के हरिनारायण ने बताया कि मंदिर परिसर में मनमोहक झांकी भी सजाई गई।

इसी प्रकार खण्डेलवाल समाज की ओर से भी मुख्य बाजार में खण्डेलवाल धर्मशाला मेंहोली महोत्सव मनाया गया। जिसमें लोगों ने फूलों से होली खेली। कस्बे सहित आस-पास के गांवों में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिरो में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कई जगह होलिका दहन किया गया। धूलण्डी पर लोगों ने एक दूसरे के रंग गुलाल लगाकर बधाई दी। कस्बे के खेड़ली दरवाजा से ढप के थाप के साथ रसिया गाते हुए ग्रामीणों की टोली मुख्य बाजार में पहुंची। महिलाओं ने दोज पूजन किया।

होली मिलन समारोह मनाया
दौसा. दौसा जिला खण्डेलवाल वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह यशोधरा लॉन में मनाया गया।कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भजनों व फाग गीतों पर जमकर नृत्य किया। फूलों की होली खेली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण के रूप में बने महिला-पुरुषों का नृत्य रहा। इस दौरान ओमप्रकाश आमेरिया, नंदाजी जेके, रतन बांसखोह, सुनील बढ़ेरा, घनश्याम नीमला, मुरलीधर, एसएन खण्डेलवाल, ओमप्रकाश नाटाणी, श्याम खूटेटा आदि मौजूद रहे।

उत्साह से मनाया होली का त्योहार
दौसा. जिलेभर में रंगों का त्योहार होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। धूलण्डी पर्व पर सुबह से ही सड़कों पर लोग होली खेलने के लिए निकल आए। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल आदि लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। ऐसे में जिले भर में लोग रंग बिरंगे रंगों में रंगे नजर आए। लोगों ने होली में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के चौकस प्रबंध किए गए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.