प्रतापगढ़. मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी श्यामसिंह राजपुरोहित के निर्देशन में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के आयोजन को सफल बनाने को लेकर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (स्वीप प्रभारी) डॉ. वीसी गर्ग ने सोमवार को मिनी सचिवालय सभागार में विकास अधिकारी, लेखा सहायक, तकनीकी सहायक की बैठक लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने एवं 29 अप्रैल को मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाने को कहा। स्वीप प्रभारी ने आदर्श आचार संहिता की पालना शत प्रतिशत करने एवं मतदान स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं करने आदि के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की स्वीप कार्यक्रम के तहत 20 मार्च को होली के रंग लोकतंत्र के संग होलिका दहन पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जिले में होलिका दहन स्थल पर परिक्रमा कर मतदान की शपथ दिलवाई जाए। 21 मार्च को धुलण्डी पर रंग लगाते हुए मतदान की भलावण करने, 23 मार्च से प्रत्येक शनिवार को राजकीय एवं निजी विद्यालय में शनिवारीय बाल सभा कर चुनावी पाठशाला का आयोजन कर जागरूक करने, 24 मार्च को मण्डी व्यापर मण्डल एवं किसान संघ की बैठक कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करने, 25 मार्च को राजीविका महिला स्वयं सहायता समूह, महिला मेट मतदाता जागरूकता सम्मेलन आयोजित करने, 26 मार्च को मानव श्रृृंखला बनाकर मतदान का संदेश देने, 27 मार्च को शीतला सप्तमी पूजन एवं मेला में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ईवीएम, वीवीपेट के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया का प्रदर्शन करने, 30 मार्च को राजस्थान दिवस समारोह के अवसर एवं दशामाता पर्व के अवसर समस्त पूजा एवं कथा श्रवण स्थलों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। 31 मार्च को पीर बाग उर्स प्रतापगढ़ में वीवीपेट का प्रदर्शन करना, 20 मार्च से 3 अप्रैल तक होली से रंग तेरस तक गेर एवं मेलो में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, 6 अप्रैल को चेटीचण्ड पर्व पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, 11 अप्रैल को बालिका विद्यालयों, बालिका आश्रम छात्रावासों, एएनएम टे्रनिंग सेन्टर में बालिकाओं द्वारा रंगोली, माण्डना, सामान्य ज्ञान द्वारा मतदान करने का संदेश देना, 13 अप्रैल को रामनवमी पर्व पर कुमावत समाज के सम्मेलन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करने को कहा। उन्होंने बताया कि स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर वीवीपेट का प्रदर्शन एवं मतदान की शपथ दिलाना, 17 अप्रैल को महावीर जयन्ती के अवसर पर मतदान की शपथ दिलाना, 19 अप्रैल को हनुमान जयन्ती मेला उत्सव पर वीवीपेट का प्रदर्शन एवं शपथ का आयोजन करना, 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, 23 अप्रैल को पुलिस लाईन में वीवीपेेट का प्रदर्शन एवं मतदान की शपथ व 24 अप्रैल को वोट मेराथन के तहत गांधी चौराह से बाणेश्वरी माता जी मंदिर तक एवं धरियावद में बस स्टेण्ड से उपखण्ड कार्यालय तक दौड़ का आयोजन कराने को कहा।
ईवीएम एवं वीवीपेट का प्रदर्शन
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (स्वीप प्रभारी) डॉ. वीसी गर्ग द्वारा ईवीएम एवं वीवीपेट की कार्यप्रणाली बताई एवं विकास अधिकारी, लेखा सहायक एवं तकनीकी सहायक द्वारा लगभग 6 0 ने ईवीएम एवं वीवीपेट से किस प्रकार से वोट देते है उसका डेमो वोट देकर किया।
मताधिकार की शपथ दिलाई
बैठक के बाद स्वीप प्रभारी ने लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्रा, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ सभी को दिलाई।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार मल्होत्रा, प्रतापगढ़ विकास अधिकारी मणीलाल मईडा, पीपलखूंट विकास अधिकारी पप्पूलाल, धरियावद विकास अधिकारी भगवानसिंह, छोटीसादड़ी विकास अधिकारी मोहित दवे, जलगृहण विभाग के अधीक्षण अभियंता एमआई खान, एईएन, लेखाधिकारी, तकनीकी सहायक व एमआईएस मेनेजर आदि बैठक में उपस्थित रहे।
महिला मेट ने संभाला मोर्चा
प्रतापगढ़. चुनाव में शतप्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर महिलाओं ने भी अलख जगाई। जिला निर्वाचन अधिकारी श्यामसिंह राजपुरोहित की प्रेरणा से सुदूर जनजाति अंचल में मनरेगा के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यो मे लगी मजदूर महिलाओं को मतदान के प्रति महिला मेट जागरूक करने की जिम्मेदारी पूरी करने के लिए मोर्चा संभाल लिया। स्वीप कार्यक्रमों के आयोजन में महिला मेट भी पूरी भागीदारी निभा रही है। वर्तमान में जिला परिषद के द्वारा पंचायतीराज विभाग की महिला मेट जो पंचायत समिति प्रतापगढ़ के गांव सेलारपुरा, कुणी में तालाब की पाल, ग्रेवल रोड के कार्यो में लगी महिला मजदूरों को महिला मेट 29 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए जागरूक किया। मतदान का महत्व बताते हुए गांवो के विकास के लिए शत प्रतिशत मतदान करने की आवश्यकता जताई। महिला मेट मोहिनी मीणा, रामी मीणा ने कहा कि महिलाओं को हम मतदान दिवस पर मतदान केन्द्र तक लाने के लिए प्रेरित करते है। विधानसभा चुनावों में भी महिलाएं गाती, बजाती, पारम्पारिक वेशभूषा में आती है और उत्साह से मतदान करती है।





No comments:
Post a Comment