Breaking News
recent

अंग्रेजी के पर्चे से बोर्ड इम्तिहान का महाकुंभ शुरू

- 03 मूक बधिर परीक्षार्थी भी होंगे शामिल

प्रतापगढ़. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीनियर सैकेण्डरी की परीक्षा गुरुवार से अंग्र्रेजी विषय की परीक्षा से शुरु होगी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मुताबिक परीक्षा समय सुबह 8.30 से 11.45 तक रहेगा। जिले के 55 केन्द्रों पर इसका आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। परीक्षा के प्रश्न पत्र 4 मार्च को ही केन्द्र के निकटतम पुलिस थानों में पहुंचा दिए गए है।
बोर्ड परीक्षा को लेकर केन्द्राधीक्षकों को सभी आवश्यक दिशा निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से दिए गए है। जिसमें विशेषकर प्रश्न पत्र वितरण को लेकर विशेष सावधानी बरतनार आवश्यक है।
तीन उडऩ दस्ते रहेंगे निगरानी में तैनात
बोर्ड परीक्षा को लेकर तीन उडऩ दस्ते गठित किए गए है। उडऩ दस्तों में बीकानेर निदेशालय का दस्ता जो राज्य के किसी भी केन्द्र पर आकस्मिक जांच कर सकेगा। इसका नेतृत्व भुवनेश्वर भट्ट करेंगे, संभाग मुख्यालय से भी दस्ता भी तैनात रहेगा। इसका नेतृत्व विक्रम कोठारी करेंगे। जबकि जिला मुख्यालय से माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रतापगढ़ की ओर से गठित दस्ता जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में जिले के 55 केन्द्रों पर निगरानी करेगा।
----
परिचय पत्र अवश्य पास में रखें
बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षार्थी को अपने साथ केन्द्र में प्रवेश के लिए अपना परिचय पत्र अनिवार्य रूप से साथ में रखना होगा। परिचय पत्र भूल जाने या गुम हो जाने की स्थिति पर परीक्षार्थी बेवजह से परेशान न हो और अपने केन्द्राधीक्षक से सम्पर्क करें। केन्द्राधीक्षक की ओर से वेरिफाई करने पर ही परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की स्वीकृति मिल सकेगी। परीक्षार्थीअपने साथ परिचय पत्र के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तुएं व मोबाइल कतई साथ नहीं ले रखें।
मूक बधिरों को मिलेगा अतिरिक्त समय
बोर्ड परीक्षा में 75 फीसदी और इससे अधिक की मूक बधिर विकलांगता पात्र परीक्षार्थी को बोर्ड निदेशालय की ओर से प्रश्न पत्र हल करने के लिए निर्धारित समय के अलावा 1 घंटा अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

-----
मूक बधिर परीक्षार्थीको मिलेगा अतिरिक्त समय
12वीं बोर्ड की परीक्षा गुरुवार सुबह से शुरू हो रही है। सभी आवश्यक तैयारियों पूर्ण कर ली गई है। इसके लिए बुधवार को केन्द्राधीक्षक एवं पेपर कोॢडनेटर की बैठक कर दिशा निदेश जारी किए है। निगरानी के लिए तीन दस्ते तैयार किए गए है। परीक्षार्थी अपने साथ परिचय पत्र के अतिरिक्त कोई भी आपत्तिजनक वस्तु व मोबाइल परीक्षा केन्द्र के भीतर अपने साथ न रखे। केन्द्राधिक्षक प्रश्न पत्र वितरण में पूर्ण सावधानी बरते इसके लिए निर्देशित किया गया है।
डॉ. शांतिलाल शर्मा , जिला शिक्षा अधिकारी, (माध्यमिक), प्रतापगढ़



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.