Breaking News
recent

...और जैसे ही लिंक पर क्लिक किया...खाते से उड़ गए १४ हजार

सीकर. पलसाना में रविवार को एक इ-रिक्सा बेचने वाले डीलर के खाते से १४ हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई है। आरोपी ने रिक्शा खरीदने के लिए खाते में पेमेंट डालने की कहकर डीलर के खाते से ही 14 हजार रुपए पार कर दिए। कस्बे के गोवटी रोड निवासी श्याम सुन्दर धायल ने बताया कि उसके छोटे भाई सीताराम धायल के पास एक अनजान नम्बर से फोन आया। आरोपी ने पूछा की आप क्या करते हैं तो उसने बताया कि वो जयपुर में इ रिक्सा डीलर है तो फोन करने वाले ने इ रिक्सा खरीदने की बात कही और रेट पूछने पर एक लाख तीस हजार रुपये बता दिया। इसके बाद उसने बुकिंग करवाने की बात कही और तीस हजार डाउन पेमेंट हाथों हाथ देने व शेष एक लाख रुपयों का फाइनेंस करवाने की बात कही। इस पर सीताराम तैयार हो गया लेकिन रविवार होने से सोमवार को मिलने को कहा। इस पर फोन करने वाले ने खाते में तीस हजार रुपये डालने की बात कही तो सीताराम ने अपने बड़े भाई श्याम सुन्दर से बात करने को कहा। सीताराम ने फोन के बारे में बड़े भाई को भी जानकारी दे दी। कुछ देर बाद आरोपी ने श्याम सुन्दर को फोन करके रुपये डालने के बारे में पूछा तो श्याम सुन्दर ने अपने गुगल पे अकांउट के बारे में जानकारी दे दी। इस पर आरोपित ने बीस हजार एक बार और दस हजार एक बार डालने की बात कही। कुछ देर बाद ही उसने श्याम सुन्दर के मोबाइल में बीस हजार का एक लिंक भेजकर उस पर क्लीक करने की बात कही तो श्याम सुन्दर ने क्लिक कर दिया। कुछ देर वापस फोन आया और पूछा कि आपके खाते में बैलेंस कितना है तो श्याम सुन्दर ने फोन करने वाले को खाते में उपलब्ध बैलेंस के बारे में बता दिया कि उसके खाते में 14 हजार रुपये हैं। इस पर आरोपित ने फिर से दस हजार रुपये का एक लिंक भेजा और उस पर क्लिक करने को कहा तो श्याम सुन्दर बिना ठगी का अहसास किए आसानी से लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद आरोपित ने हाथों हाथ चार हजार रुपये का एक और लिंक भेजकर फिर से उस पर क्लिक करने को कहा। इस पर श्याम सुन्दर ने फिर से क्लिक कर दिया। इस दौरान श्याम सुन्दर के पास खाते से 14 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। इसके बाद श्याम सुन्दर को ठगी का अहसास हुआ तो उसने आरोपी को फोन किया और पूछा तो आरोपी ने बताया दिया की उसने ठगी करली है अब चाहे जो करो। श्याम



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.