Breaking News
recent

भीलवाड़ा में चुनाव की आड लेकर यह हुआ बड़ा गैर कानूनी काम


भीलवाड़ा. जिसको जहां जगह मिली वहां पत्थर डाल दिए। किसी ने कांटे बिछाकर अपना भूखंड बना लिया तो किसी ने रेत का ढेर लगाकर अपनी जगह रूंद ली। हालात यह है कि शहर से लेकर गांवों में लोग मनमर्जी से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। चुनाव आचार संहिता की आड में यह अतिक्रमण हो रहे हैं। स्थिति यह है कि अभी पूरा प्रशासन लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगा हुआ है। एेसे में ग्राम पंचायतों की आबादी भूमि, बिलानाम, चरागाह भूमि, सरकारी स्कूलों के खेल मैदानों पर लोग मनमाने तरीके से पत्थर डालकर कब्जे कर रहे हैं। ग्राम पंचायतों की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं करने से अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद है। स्थिति यह है कि अभी इनको नहीं रोका गया तो आचार संहिता के अंदर अतिक्रमण की बाढ़ सी आ जाएगी। नगर परिषद क्षेत्र में भी कई लोग बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से निर्माण करा रहे हैं।
-------------
केस एक
आसींद क्षेत्र के राप्रावि हड़मादा (बाजुंदा ) के ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल की भूमि पर अतिक्रमण होने की जानकारी दी। इसमें बताया कि स्कूल की वास्तविक भूमि चार बीघ है लेकिन मौके पर डेढ बीघा ही बची है। इसमें कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस बारे में पूर्व में भी शिकायत हो चुकी है।
-----------
केस दो
मांडल तहसील के चमारिया खेड़ा गांव में राजीव गांधी स्वर्ण जयंती पाठशाला की जमीन के आसपास अतिक्रमण हो रखा है। कुछ लोगों को यहां पर पट्टे भी आवंटित हो चुके हैं। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया है। स्कूल की जमीन पर कब्जे होने का विरोध किया है।
---------
केस तीन
ग्राम पंचायत बागोर क्षेत्र में गंगापुर रोड पर पेट्रोल पंप के सामने सरकारी स्कूल के खेल मैदान व खाली पड़े छापर में लोग मनमाने तरीके से कब्जे कर रहे हैं। किसी ने पत्थर डाल दिए हैं तो किसी ने कांटे लगाकर बाड़े रूंद लिए हैं। यहां से खेतों का रास्ता भी जा रहा है इससे ग्रामीणों में रोष है। पुलिस थाने के पास भी अवैध कब्जे बढ़ गए हैं।
--------------------
जिला कलक्टर ने भी तहसीलदारों को चेताया
चरागाह व बिलानाम भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर जिला कलक्टर राजेंद्र भट्ट ने सभी उपखंड अधिकारी, व तहसीलदार को पत्र लिखा है। इसमें बताया कि गांवों में कब्जे हो रहे हैं लेकिन उन्हें नहीं हटाया जा रहा है। एेसे में ग्राम पंचायत व पुलिस प्रशासन को साथ लेकर अतिक्रमियों को पाबंद करें व उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
--------------
कम दर्ज हो रहे प्रकरणजिले में सरकारी व चरागाह भूमि पर अतिक्रमण के ७३३ प्रकरण दर्ज किए थे। इसका क्षेत्रफल २८८.५९ हैक्टेयर था। इनमें से कई जगह बेदखली हुई है। अभी २२४ प्रकरण लंबित है। इसमें से बनेड़ा में २५, हुरड़ा में आठ, शाहपुरा में ४०, मांडलगढ़ में ७१ व रायपुर में चार प्रकरण दर्ज है।
---------------
जिले में आचार संहिता के दौरान कुछ जगह अतिक्रमण होने की शिकायत आई है। सभी उपखंड अधिकारी व तहसीलदारों को इस अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अतिक्रमियों को भी पाबंद किया जाएगा।
राजेंद्र भट्ट, जिला कलक्टर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.