Breaking News
recent

नियम-कायदों को चिढ़ा रहे कॉम्पलेक्स

पाली. शहर में मुख्य सडक़ ही नहीं, भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी नियम कायदों को ताक पर रख कर बड़े-बड़े मॉल व कॉम्पलेक्स खड़े कर दिए गए हैं। यह मॉल व कॉम्पलेक्स अब आमजन के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे है। मॉल व कॉम्पलेक्स में पार्किग की व्यवस्था नहीं होने से लोग वाहनों को सडक़ों पर खड़ा कर रहे है। इससे यातायात व्यवस्था तो बिगड़ती ही है। साथ ही पैदल चलने वालों को भी जगह नहीं मिलती है। इतना कुछ होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

यहां नियमों को धत्ता बता रहे कॉम्पलेक्स
पुराना बस स्टैंड, मस्तान बाबा, नया बस स्टैंड, सुरजपोल, कॉलेज रोड, अम्बेडकर सर्कल, स्टेशन रोड, जोधपुर मार्ग, नया गांव रोड, सूरजपोल दो टंकी के पास व मैन बाजार में दर्जनों स्थानों पर कॉम्पलेक्स बना दिए गए है। यह कॉम्पलेक्स अब सुविधा की जगह लोगों के लिए दुविधा बन गए है। यहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। खास बात ये है कि कॉम्पलेक्स के नक्शे में तो पार्र्किंग की जगह छोड़ी हुई है। लेकिन, हकीकत में एक भी कॉम्पलेक्स में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। नगर परिषद के अधिकारियों की मॉनिटरिंग के अभाव में कई अवैध कॉम्पलेक्स खड़े हो गए हैं।

जल्द करेंगे कार्रवाई

पहले के कॉम्पलेक्स बने हुए है। उन में पार्र्किंग की जगह छोड़ी हुई नहीं है। अभी जो भी कॉम्पलेक्स बन रहे है। उन में पार्किंग की जगह छोड़ रहे है। जिन कॉम्पलेक्स के नक्शे में पार्किंग बताई गई है। लेकिन, जगह नहीं छोड़ी तो उनके खिलाफ कार्रवाही करेंगे।
आशुतोष आचार्य, आयुक्त, नगर परिषद पाली

 

विद्यार्थियों ने ज्ञापन सौंप लगाई गुहार

पाली . जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय की ओर से बी.बी.ए. परीक्षा प्रथम पेपर में हिन्दी व अंग्रेजी में प्रिंट नहीं होने के कारण विद्याथियों को परीक्षा देने में परेशानी आ रही है। इसको लेकर विद्यार्थियों ने कुलपति के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोपालसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पिछले कई सालों से बी.बी.पी. का पेपर हिन्दी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रिंट होकर आता है। लेकिन इस बार अंग्रेजी में ही प्रिंट हो कर आ रहा है। इस पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बांगड़ महाविद्यालय के प्राचार्य डी.के. नवलखा से फोन पर भी बात की। इस मौके मुकेश चौधरी, मोहित सैन, श्रीपाल, भूपेन्द्र राजपुरोहित, देवेन्द्र, हेमंत, सज्जनसिंह व वीरेन्द्रसिंह सहित कई जने मौजूद थे।

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.