विद्युत वितरण निगम की ओर से
अब बकाया वसूली पर निगम दे रहा छूट
प्रतापगढ़
वित्तीय वर्ष की समाप्ति का मार्च माह चल रहा है।ऐसे में विद्युत निगम की ओर से बकाया को लेकर वसूली तेज कर दी गई है।वहीं कई प्रकार की छूट भी दी जा रही है। ऐसे में कृषि कनेक्शनों पर बकाया की राशि एक मुश्त जमा कराने पर छूट देने की कवायद की गई है।इसके तहत कृषि उपभोक्ताओं के बकाया बिजली बिल एक मुश्त पूरी राशि जमा कराने पर छूट की राशि उनके खाते में जमा की जाएगी।इसके लिए निगम की ओर से सभी फीडर इंजार्चको आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
यह राशि होगी जमा
निगम की ओर से की गई घोषणा के अनुसार एके मुश्त बकाया राशि जमा कराने पर बैंक खाते में छूट की राशि जमा की जाएगी।इसके तहत 5 माह की छूट राशि 8 33 रुपए प्रति माह की दर से 416 5 रुपए उपभोक्ता के खाते में जमा की जाएगी। इसके साथ ही यदि 31 मार्च २019 तक पिछली बकाया राशी जमा नहीं करवाई जाती है तो यह 416 5 रुपए की यह राशि आगे नहीं मिलेगी।
यह है जिले में स्थिति
जिले में वर्तमान में ३५ हजार ९३६ कृषि कनेक्शन है। गत वर्ष जिले में ४ हजार ५३ कनेक्शन और किए गए है।वहीं अभी १९०८ उपभोक्ताओं के डिमांड जमा है।इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन इसी माह से किए जाएंगे।इसके लिए निगम ने तैयारी की है।
दी जाएगी छूट, इंचार्ज को दिए निर्देश
निगम की ओर से कृषि उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा कराने पर छूट दी जा रही है। इसके लिए इसी माह में बकाया राशि एक मुश्त जमा करानी है। इस योजना के लिए सभी फीडर इंचार्ज, अभियंताओं को निर्देश दिए गए है। इस योजना से बकाया राशि जमा होने की उम्मीद है।
आई आर मीणा
अधीक्षण अभियंता, अविविनिलि, प्रतापगढ़
बॉक्स..फोटो...
सौभाग्य योजना के तहत घरों में रोशनी
प्रतापगढ़
विद्युत वितरण निगम की ओर से जिले में सौभाग्य योजना में अविद्युतीकृत घरों में कनेक्शन दिए जा रहे है।योजना के तहत शुक्रवार को भी सीतामाता अभयारण्य के अंतर्गत अनोपपुरा गांव में सौलर ऊर्जा संयंत्रलगाया गया।निगम के अधीक्षण अभियंता इन्द्रराज मीना ने बताया कि ग्यासपुर ग्राम पंचायत के अनोपपुरा गांव में वर्षों से अंधेरे में जीवन व्यतीत करने वाले कांजी पुत्र कालुजी के यहां सौलर पावर लगाया गया। आवेदक को एक पंखा, 5 एलईडी बल्ब एवं 200 वॉट का पावर सिस्टम निशुल्क दिया गया। इस मौके पर तकनीकी सहायक शेखर चौधरी, राजकुमार अग्रवाल अधिशाषी अभियंता, बी आर पाटीदार सहायक अभियंता मौजूद थे। जिले मे सभी वंचित ऐसे परिवार जहां बिजली तंत्र ले जाना संभव नहीं है या वन क्षेत्र में निवास करते है, उन्हे भी इस योजना में लाभ दिया जा रहा है।





No comments:
Post a Comment