Breaking News
recent

शहीदों की चिताओं पर हर वर्ष लगेंगे मेले...

नोखा. जेगला गांव के शहीद जगदीश बिश्नोई की द्वितीय पुण्यतिथि पर सोमवार को कई कार्यक्रम हुए। शहीद के परिजनों व प्रबुद्ध लोगों ने शहीद स्मारक और बिश्नोई शांतिवन पहुंचकर शहीद जगदीश बिश्नोई को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद में पारीक भवन में लगाए गए शिविर में १६७ लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, पालिका उपाध्यक्ष निर्मल भूरा ने शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित कर शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया। शाम को जिलेभर से आए शहीद के परिजनों, अतिथियों व सहयोगियों का सम्मान भी किया गया। शहीद जगदीश की स्मृति में स्पोट्र्स मैदान चल रही शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में फाइनल मैच युवा क्लब काकड़ा व गोगेलाव के बीच खेला गया। वहीं अजमेर से एक सीआरपीएफ जवानों की टुकड़ी भी नोखा पहुंची। सीआरपीएफ के कमांडेंट कुलदीप चौधरी के साथ डेढ़ दर्जन जवानों ने शहीद स्मारक पर शहीद जगदीश बिश्नोई को सलामी दी। एक शाम शहीद जगदीश के नाम देशभक्ति संगीत संध्या में ओम डिगरणा एंड पार्टी ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां पेश की।

 


रन फॉर शहादत में दौड़े लोग

बाबा छोटूनाथ स्कूल के खेल मैदान में रन फॉर शहादत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें जोधपुर की शहीद सेवा समिति के ७५ सदस्यों सहित नोखा के बड़ी संख्या में युवाओं ने दौड़ में भाग लिया।

 


ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में शहीद के बड़े भाई रामनिवास बिश्नोई सहित परिजन, राजकुमार धारणिया, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज जाखड़, देहात जिला उपाध्यक्ष रिछपाल फौजी, एबीवीपी जिला संयोजक सुभाष भाम्भू, बिश्नोई महासभा महासचिव रामनिवास पूनिया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, सीताराम सियाग, रेवंतराम सियाग, मुरली गोदारा, श्याम जेगला, सरपंच मनोहर बिश्नोई, सरपंच गणपतराम गोदारा, बनवारी लाल डेलू सहित प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।

 

 

अभिषेक व गोपाल की देशभक्ति को सैल्यूट

नोखा में शहीद जगदीश बिश्नोई के शहादत कार्यक्रम में शामिल होने दो युवक नोखा पहुंचे, जिन्होंने अपने शरीर पर सैकड़ों शहीदों के नाम गुदवा रखे हैं। युवाओं में इनकों देखने व सेल्फी लेने का जज्बा नजर आया। हापुड़ के ३० वर्षीय अभिषेक गौतम ने बताया कि वे इंटीरियर डिजायनर है। उन्होंने तन, मन व धन शहीदों के सम्मान में समर्पित कर रखा है। इसलिए शरीर पर ६०७ शहीदों के नाम गुदवा रखे हैं। इसमें ५५9 कारगिल के शहीद व ११ महापुरुषों के नाम, इंडिया गेट, अमर जवान ज्योति स्मारक आदि गुदवा रखे हैं। नोखा पहुंचने से पहले उन्होंने शहीद जगदीश बिश्नोई का नाम भी गुदवाया है। वहीं मोमासर के २३ वर्षीय गोपाल सारण ने भी शरीर पर ६२ शहीदों के नाम गुदवा रखे हैं। इसमें जिलेभर के २० शहीदों के नाम और पुलवामा के आंतकी हमले में शहीद हुए ४२ जवानों के नाम गुदवाए हैं। गोपाल सारण जिले से नेशनल स्तर पर यूथ गेम में दो बार कबड्डी भी खेल चुके हैं। उन्होंने एक बार गोल्ड मैडल व दूसरी बार कांस्य पदक जीता था। विधायक बिश्नोई ने दोनों युवकों से मुलाकात की और उनकी देशभक्ति को सैल्युट किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.