Breaking News
recent

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को मिला तीन राष्ट्रपतियों की सुरक्षा में तैनात रहे आर्मी मेन का साथ, दिल्ली में ग्रहण की सदस्यता


सीकर. पिछले लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सीकर लोकसभा सीट के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे मेजर सुरेन्द्र पूनियां शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। पूनियां ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल की मौजूदगी में दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पत्रिका से बातचीत में पूनियां ने अपने इस कदम को राष्ट्रीय हित का कदम बताया। कांग्रेस को निशाने पर रखते हुए उन्होंने कहा कि देश में एक तरफ परिवारवाद और दूसरी ओर राष्ट्रवाद है। जिसमें उन्होंने राष्ट्रवाद को चुना है। भाजपा से चुनाव लडऩे की बात पर पूनियां का कहना था कि उन्होंने अब तक इस पर विचार नहीं किया है। लेकिन, यदि पार्टी उन्हें चुनाव लड़वाती है, तो वह पार्टी के आदेशों की जरूर पालना करेंगे। बतादें कि लक्ष्मणगढ़ तहसील के राजपुरा गांव निवासी मेजर सुरेंद्र पूनियां 10 पैरा कमांडो में रह चुके हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रतिभा देवी सिंह पाटील और एपीजे अब्दुल कलाम के बॉडीगार्ड रहे मेजर पूनिया वल्र्ड मेडिकल गेम में लगातार तीन बार पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल भी जीतने के साथ 2010 से 2013 तक खेलों में 21 अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने पर लिम्का बुक में भी अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। 2014 में आर्मी छोड़कर उन्होंने सीकर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन, आप नेता अमानतुल्ला ख़ान द्वारा दिल्ली और अहमदाबाद धमाकों के मुख्य आरोपी जिया उर रहमान के समर्थन में भाषण देने पर उन्होंने 2015 में आप पार्टी से इस्तिफा दे दिया था। जिसके बाद से वह राजनीति से दूरी बनाए हुए थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.