Breaking News
recent

फेसबुक पर दोस्ती कर महिला को गांव बुलाया और कर दिया रेप

सीकर।

सीकर जिले के अजीतगढ़ में फेसबुक पर दोस्ती हो जाने के बाद महिला को अपने घर बुलाकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि बनारस रहने वाली महिला ने 7 मार्च को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप कि उसकी फेसबुक पर भानीपुरा की ढाणी गुमान सिंह वाली निवासी विक्की से उसकी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद महिला ने उसे रोजगार की तलाश की बात कही तो विक्की ने उसे अपने गांव बुला लिया। यहां विक्की ने कहा कि उसे तांत्रिक का काम भी आता है। जिसके जरिए उसे रोजगार दिला देगा। यहां आने पर उसने प्रेत आत्मा का सायां बताकर उसके साथ बलात्कार किया। थानाधिकारी के अनुसार पुलिस को जरिए मुखबिर आरोपी के बारे में ढाणी में होने की सूचना मिली तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

रोजगार की तलाश में बुलाया
महिला की विक्की से फेसबुक के जरिए मिली। उनकी दोस्ती होने के बाद विक्की ने रोजगार देने के बहाने उसे गांव में बुला लिया। जिसके बाद उस पर प्रेत आत्मा का सायां बताकर उसके साथ बलात्कार किया। जिसके बाद महिला ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.