गंगापुरसिटी . श्रीराम कथा समिति व बाल मुरारी बापू के शिष्यों की ओर से रविवार को सुदर्शन मित्तल अतेवा वाले के आवास पर बाल मुरारी बापू का संकीर्तन एवं फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य संयोजक प्रहलाद मेठी ने बताया कि सरोज अग्रवाल, सीमा अग्रवाल एवं अन्य महिला-पुरुष भक्तों ने कीर्तन एवं भजनों के माध्यम से एक से बढक़र एक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इस दौरान पाण्डाल में विशेष पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर भगवान सहाय मित्तल, राधाकिशन बोहरा, महेशचन्द अग्रवाल, राकेश गर्ग, सुरेशचन्द सैकेट्री, दिनेश खण्डेलवाल, राजेश मानक बोहरा, जगमोहन, राधेश्याम, हजारी मामा, वैद्य मुकेश चन्द, पुष्पेन्द्र मित्तल एवं राजू गुर्जर आदि शिष्य मौजूद रहे।
गोमाता की बताई महिमा
पुरानी अनाज मंडी में चल रही सात दिवसीय गोकथा के समापन पर भण्डारे में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। कथावाचक संत भवानी शास्त्री ने कथा रसपान कराते हुए कहा कि गोमाता के मूत्रादि से अनेक असाध्य रोगों का इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि हमारे पौराणिक ग्रंथों में बालक के जन्म से लेकर अंतिम संस्कार तक गाय की महिमा का उल्लेख किया गया है। कथा व्यास शास्त्री ने गौतम ऋषि द्वारा गोतमी गंगा प्रकट करने आदि प्रसंगों के माध्यम से ‘गैया मैया का बढ़ाओं मान, निरोगी होगा हिन्दूस्तान’ का संदेश दिया।
आयोजन समिति सदस्य सीताराम गर्ग ने बताया कि कथा समापन पर हुई आरती में गोभक्तों की भारी भीड़ रही। संयोजक गोविन्द नारायण शर्मा ने सभी गोभक्तों से गाय पालने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रियंका शर्मा, राजेन्द्र सिंह नरूका, पुरूषोत्तम सिंधी, संतोष प्रोफेसर, हेमन्त नमकीन, राजकु मार शर्मा, शिवरतन गुप्ता, योगेन्द्र रिंकू सिंह, आनन्द गुप्ता, हैप्पी दुबे, हुकम सिंह, पवन कुमार, दिनेश पंडित एवं प्रसन्न कुमार सुराणा आदि मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment