Breaking News
recent

अलवर में पटवारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा, पढक़र सभी चौंक गए

शहर के अग्रसेन चौराहा ओवरब्रिज के समीप स्थित आनंद विहार कॉलोनी में मंगलवार रात अज्ञात कारणों के चलते एक पटवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। एनईबी थाना पुलिस ने बताया कि आनंद विहार कॉलोनी निवासी पटवारी दीपांशु (27) प्यारेलाल शर्मा मंगलवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सो गए। देर पंखे से फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर परिजनों से खिडक़ी से पर्दा हटाकर देखा तो दीपांशु पंखे से लटका हुआ था।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे की कुंडी तोडकऱ शव को फंदे से उतारकर सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें दीपांशु ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है और ना ही आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण लिखा है। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है कि सब आराम से रहना। मैं जी नहीं पाया। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि दीपांशु शर्मा की करीब डेढ़ साल पहले पटवारी की नौकरी लगी थी। वह फिलहाल एमआईए के नंगली मेघा गांव में पटवारी के पद पर कार्यरत थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.