Breaking News
recent

एड्स की जांच मेडिकल कॉलेज में शुरु

एड्स की जांच मेडिकल कॉलेज में शुरु
-अब मरीजों को बाहर जाना नही पड़ेगा
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से स्वीकृति मिलने पर गुरुवार से मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलोजी डिपार्टमेंट में पी.एल, एचआईवी पॉजेटिव मरीजों की सीडी फोर जांच शुरु हो गई। इसके लिए कॉलेज में इस जांच के लिए पीमाएलेयर मशीन करीब 6 माह पहले ही लगाई जा चुकी थी लेकिन सोसायटी की ओर से स्वीकृति नही मिल पा रही थी। अब स्वीकृति मिलते ही गुरुवार से मशीन पर जांच शुरु कर दी गई है।
-क्षेत्र में करीब 85 मरीज पंजीकृत
सोसायटी की ओर से 2014 से एड्स रोगियों के लिए राजकीय एसआरजी चिकित्सालय में लिंक ए आर.टी प्लस सेंटर संचालित है। इसमें अभी तक करीब 85 मरीजों का पंजीकरण है। गत वर्ष 2018 में 19 मरीज पंजीकृत हुए। इसकी हर 6 माह में फोलोअप के तहत सीडी फोर की जांच की जाती है इसके लिए कोटा में स्थित सेंटर पर मरीजों को जाना पड़ता था।
-पीमाएलेयर मशीन की विशेषता
हालाकि मेडिकल कॉलेज में एचआईवी पॉजेटिव की जांच के लिए पीमाएलेयर मशीन छोटी है लेकिन इसमें एक सेम्पल स्लाईड से मात्र 20 मिनट में वायरल लोड़ आ जाता है। मरीज का 250 वायरल लोड़ आते ही दवाईयां शुरु कर दी जाती है। इससे पहले जांच के लिए एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी (एआरटी) सेंंटर कोटा में जाना पड़ता था। हालाकि कोटा सेंटर में बड़ी मशीन संचालित है वहां एक साथ बीस सेम्पल स्लाइड काम में ली जा सकती है। लेकिन झालावाड़ क्षेत्र के लिए छोटी मशीन से भी काम चलाया जा सकता है। क्योकि यहां कम संख्या में मरीज आते है।
-अधिकतर एमपी के मरीज आते है
राजकीय चिकित्सालय में सेंटर पर झालावाड़ जिले की अपेक्षा मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र से एचआईवी के अधिक मरीज आते है। यहां अस्सी प्रतिशत मरीज मध्यप्रदेश क्षेत्र से आते है। गत वर्ष से अभी तक कुल 19 में से 13 मरीज मध्यप्रदेश के पंजीकृत है।
-आज से शुुरु की है
इस सम्बंध में झालावाड़ मेडिकल कॉलेज की माइक्रो बायोलोजी डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र तिवारी ने कहा कि आज से ही पी.एल.एचआईवी पॉजेटिव के मरीजों की सीडी फोर जांच पीमाएलेयर मशीन से शुरु कर दी है। मशीन तो करीब 6 माह पहले ही लेब में आ चुकी थी लेकिन अब राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी से स्वीकृति मिल चुकी है। इसलिए इसे शुर दिया गया है।
-अब मरीजों को कोटा नही भेजेगें
इस सम्बंध में आईसीटीसी काउंसलर राजेंद्र शर्मा ने बताया कि झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में ही पी.एल, एचआईवी पॉजेटिव मरीजों की सीडी फोर जांच शुरु होने से अब सेंटर पर आने वाले मरीजों को कोटा नही भेजना पड़ेगा। फोलोअप में भी सुविधा हो जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.