Breaking News
recent

लोकसभा चुनाव आचार संहिता उल्लघन, एटीएम मशीन मे नजर आ रहा पूर्व सीएम फोटो , झालावाड़ के तारज का मामला

तारज के राजीव गांधी केंद्र में उड़ रही आचार संहिता की धज्जियां

भीमसागर । क्षेत्र में इस वक्त लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने सम्पूर्ण देश मे आचार संहिता लागू कर रखी है । इस के बावजूद भी खानपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत तारज के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर खुले आम आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही है । मंगलवार को जब पत्रिका टीम राजीव गांधी केंद्र पर पहुँची तो वहां लगे भामाशाह एटीएम मशीन में राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का फोटो नजर आ रहा था जब टीम ने एटीएम से सम्बंधित जानकारी लेना चाहिए तो ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र यादव ने बताया कि यह एटीएम मशीन सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत आती है हम ने उन्हें सूचना भेज रखी है इस को हटाने के लिए वही हम कागज भी चिपका दे परन्तु एटीएम में लेन देन कार्य होता है। इस को हटवाने के लिए आगे उच्चधिकारियों को अवगत करवा रखा है ।

 

लोडिंग ऑटो व बाइक भिड़ंत में बाइक सवार की मौत
पिड़ावा. सोयतकलां रोड पर धरोनिया चौकी के समीप मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे लोडिंग ऑटो व बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सोयतकलां निवासी अक्षय जाटव (१८) पुत्र दीनदयाल की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धरोनिया चौकी के पास से पाइप से भरा लोडिंग ऑटो धरोनिया चौकी मार्ग से जा रहा था। इसी दौरान पिड़ावा की ओर से आ रहे एक बाइक सवार व ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ऑटो चालक फरार हो गया। बाइक सवार को 104 एम्बुलेंस की मदद से पिड़ावा चिकित्सालय पहुंचाया, यहां उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।

 

राजपुरा गांव स्पीड ब्रेकर बनाने मांग
भीमसागर । सारोला वाया भीमसागर मार्ग पर जुड़े राजपुरा गांव के ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से गांव में स्पीड ब्रेकर बनाने मांग की ग्रामीण मुकेश नागर , सुरेश नागर , मनोज नागर , देवीशंकर, समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो जगह घुमाव मोड़ पर ब्रेकर लगाएं जाए जिसे की वाहनों की गति पर नियंत्रण होगा

उर्स आज शुरू
भीमसागर । समीपवर्ती मऊ बोरदा में हजरत सज्जनशाह रहमतुल्लाह उर्फ पातले पीर दरगाह पर 60 वां सालाना उर्स का आगाज बुधवार से होगा । उर्स कमेटी सदर नियामत अली ने बताया कि उर्स का आगाज बाबा आस्ताने पर चादर चढाकर किया जाएगा उर्स में रात्रि को 28 एवं 29 मार्च को महफ़िले कव्वाली प्रोग्राम में जोधपुर के मशहूर कव्वाल द्वारा कलाम पेश किए जाएंगे । उर्स में मैले के लिए दुकाने लगना शुरू हो गई है ।मैला तीन दिन तक चलेगा

(गोविन्द शर्मा पत्रिका संवाददाता कवरेज )



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.