दौसा।
राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के मध्यनजर राजस्थान पुलिस पूरी तरह से चौकस बनी हुई है। सबसे ज्यादा सतर्कता अवैध शराब को लेकर बरती जा रही है। इसी के चलते दौसा के बसवा थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शराब से भरे एक ट्रक को जब्त किया। पुलिस ने ट्रक से अवैध 239 अंग्रेजी शराब की पेटियां जब्त की है। साथ ही चालक व खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है।
हरियाणा से जयपुर की ओर जा रहा था ट्रक
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा निर्मित यह शराब का ट्रक हरियाणा से जयपुर की ओर जा रहा था, इसी दौरान शक होने पर बसवा थाना पुलिस ने ट्रक को रोककर जांच पड़ताल की तो उसमें अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस को देखकर ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए, इसपर बसवा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा कर दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक ट्रक में 239 कार्टूनों में लाखों रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।
लकड़ी की प्लाई लगा छिपा रखी थी अवैध शराब
आरोपियों ने ट्रक के अंदर लकड़ी की प्लाई लगा रखी थी और उसके अंदर शराब छिपा रखी थी। शंका होने पर पुलिस ने ट्रक की जांच की औरलकड़ी की प्लाई को काटकर देखा तो दंग रह गई। इसके पीछे अवैध शराब को छिपाया गया था जिसे जप्त कर लिया गया। मौका पाकर ट्रक चालक और खलासी फरार हो गए तो उनका भी पुलिस ने पीछा किया और दबोच लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि यह शराब की खेप कहां ले जायी जा रही थी और इसमें कौन-कौन लोग लिप्त हैं।





No comments:
Post a Comment