बालेर. ग्राम पंचायत बालेर के तत्वावधान में चल रहे चार दिवसीय अष्टभुजा माता के मेले में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आठ प्रतियोगियों ने भाग लिया। बालेर सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम बैरवा व सचिव दिनेश शर्मा ने फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत कर घुड़सवारों को लक्ष्य दिया गया। लक्ष्य प्राप्ति में पवन बैरवा कुरेडी प्रथम व द्वितीय जगदीश जाट कोसरा रहे।
घायल हुआ घुड़सवार : घुड़सवार विष्णु जाट घोड़े से गिर गया जिससे उसके पीठ ओर कमर में चोट लग गई। घायल विष्णु जाट को आरएसी के जवान और हनुमान गुर्जर पर हरिकेश माली ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर अरविन्द मथुरिया ने उपचार कर छुट्टी दे दी।
अतिरिक्त पुलिस बल लगाया
खिरनी. पुलिस अधीक्षक समीर सिंह ने जस्टाना टोल नाका एवं देवली पुलिया पर बजरी माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया। चौकी प्रभारी दशरथ सिंह के नेतृत्व में बनास नदी में बजरी भरने जा रहे तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर भाड़ौती पुलिस चौकी को सुपुर्द किया गया।





No comments:
Post a Comment