Breaking News
recent

सर्द हवा कर रही परेशान, आसमान में छाए बादल

-चौबीस घंटे में मौसम में आंशिक बदलाव की संभावना
श्रीगंगानगर.

मार्च की शुरुआत के बावजूद इलाके में अभी सर्दी की विदाई के संकेत नजर नहीं आ रहे। शनिवार को हुई बूंदाबांदी का असर रविवार सुबह तक बना रहा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहे। तेज हवा ने मौसम को बेहद सर्द बनाए रखा। रविवार का दिन होने से सर्दी के चलते सुबह देर तक लोग घरों में ही दुबके रहे। जरूरी कामकाज के कारण घर से निकले लोग भी ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। सुबह ग्यारह बजे तक भी सड़ाकों पर आवाजाही काफी कम थी।

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बना पश्चिमी विक्षोभ अब भी इलाके पर असर बनाए हुए है। अगले चौबीस घंटे में इसके इस क्षेत्र से आगे बढऩे की संभावना है। ऐसे में मौसम में कुछ समय में बदलाव आने की संभावना है। इस दौरान धूप खिल सकती है लेकिन इसका असर ज्यादा समय नहीं रहेगा। दो तीन दिन बाद एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर क्षेत्र में फिर से बनने वाला पश्चिमी विक्षोभ मौसम को फिर से सर्द कर देगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी एमएल रिणवां के अनुसार अगले चौबीस घंटे में मौसम बदलेगा लेकिन इसका असर कुछ समय ही रहेगा। करीब दो तीन दिन बाद फिर से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश पर बनने वाला पश्चिमी विक्षोभ मौसम को फिर से सर्द कर देगा। अगले करीब दस दिन तक मौसम के हालात ऐसे ही बने रहने की संभावना है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.